4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा के नाम बड़ी उपलब्धि, 27 रन की पारी में चकनाचूर...

रोहित शर्मा के नाम बड़ी उपलब्धि, 27 रन की पारी में चकनाचूर किया अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड

Published on

ढाका

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे में कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मैच में खेली गई 27 रनों की पारी के दौरान पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा वनडे में अब भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 9403 रन दर्ज हो गए हैं, जबकि मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने करियर में 9378 रन बनाए थे। बता दें कि सबसे अधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। मास्टर ने वनडे में 18426 रन बनाए हैं।

रोहित ने मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 31 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का लगाया। वह हालांकि अच्छी शुरुआत के बाद शाकिब अल हसन की एक गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में आराम करने वाले रोहित ने इस मैच से वापसी की थी। उम्मीद थी कि वह टी-20 वर्ल्ड कप के खराब फॉर्म को यहां छोड़ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। एक बार फिर वह अच्छी शुरुआत के बाद अपना विकेट गंवा बैठे।

वनडे में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर – 18426
विराट कोहली – 12344
सौरव गांगुली – 11221
राहुल द्रविड़ – 10768
एमएव धोनी – 10599
रोहित शर्मा – 9403
मोहम्मद अजहरुद्दीन – 9378

भारत 186 रन पर ऑलआउट
ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में इस मैच में भारतीय पारी 41.2 ओवरों में सिर्फ 186 रनों पर सिमट गई। उसके लिए सबसे अधिक केएल राहुल ने 70 गेंदों में 73 रन की पारी खेली, जबकि 5 चौके और 4 छक्के उड़ाए। उनके अलावा रोहित शर्मा 27, श्रेयस अय्यर 24 और वाशिंगटन सुंदर 19 ही दहाई का आंकड़ा छू सके। शाकिब अल हसन ने 5 विकेट झटके, जबकि इबादत हुसैन ने 4 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट मेहदी हसन के नाम रहा।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...