7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान की क्रूर नैतिकता पुलिस सस्पेंड, क्या सच में महिलाओं की हुई...

ईरान की क्रूर नैतिकता पुलिस सस्पेंड, क्या सच में महिलाओं की हुई जीत? इन सवालों के नहीं मिले जवाब

Published on

तेहरान

ईरान में दो महीने से चल रहे हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों को बड़ी जीत मिली है। ईरान के प्रॉसिक्यूटर जनरल ने कहा है कि नैतिकता पुलिस को सस्पेंड कर दिया गया है। ईरान में महिलाओं को एक ड्रेस कोड का पालन करना पड़ता है। इस ड्रेस कोड का पालन न करने के आरोप में राजधानी तेहरान में नैतिकता पुलिस की एक यूनिट ने 22 साल की महसा अमीनी को गिरफ्तार किया था। बाद में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद से प्रदर्शन देखने को मिल रहा था।

ईरान के अधिकारी देश में हुए इस प्रदर्शन के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ बताते रहे हैं। प्रॉसिक्यूटर जनरल मोहम्मद जाफर मोंटाजेरी शनिवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि नैतिकता पुलिस का अभियान खत्म हो गया है। यह कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया गया था, ताकि हाल के दंगों को हाइब्रिड युद्ध के रूप में रेखांकित किया जा सके। यह पूछे जाने पर कि आखिर पुलिस को स्पेंड क्यों किया गया, इस पर उन्होंने कहा, ‘नैतिकता पुलिस का न्यायपालिका से कोई संबंध नहीं है और इसे उसी जगह बंद कर दिया गया था, जहां इसकी शुरुआत हुई थी।’

इन सवालों के अभी भी नहीं मिले जवाब
अभी तक इस बात की कोई अन्य पुष्टि नहीं हुई है कि नैतिकता पुलिस का काम खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही मोंटेज़ेरी ने यह भी नहीं कहा है कि नैतिकता पुलिस को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया है। यह भी तय नहीं हुआ है कि क्या अनिवार्य ड्रेस कोड को खत्म किया जाएगा या नहीं। ईरान की नैतिकता पुलिस से जुड़े कर्मी सफेद और हरे रंग की वैन से चलते थे और कहीं भी उतर कर महिलाओं को अपने हिजाब ठीक करने को कहते थे। कई बार वह डंडों से पिटाई भी कर देते थे। अगर जरूरत पड़े तो महिलाओं को प्रशिक्षण केंद्र में भी ले जाया जाते थे। लेकिन हाल के दिनों में इसे तेहरान और अन्य शहरों में नहीं देखा गया है।

‘महसा को पीटा गया’
महसा अमीनी से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी है, जिसमें दिख रहा है कि प्रशिक्षण केंद्र में उसे ले जाया जाता है, जहां उसे हार्ट अटैक आ जाता है। तीन दिन तक कोमा में रहने के बाद उसकी मौत हो जाती है। महसा के परिवार का आरोप है कि उसे नैतिकता पुलिस ने पीटा था। हिजाब से जुड़े इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई थीं। वह महसा के पोस्टर लेकर चल रही थीं। महिलाओं ने इस दौरान अपने हिजाब को जलाकर और बालों को काट कर सांकेतिक रूप से विरोध भी जताया।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...