16.7 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'सरकार की नालायकी', मूसेवाला मर्डर पर बोले पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ

‘सरकार की नालायकी’, मूसेवाला मर्डर पर बोले पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ

Published on

नई दिल्ली,

सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की खबर ने देशभर को हिलाकर रख दिया था. रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा जिले मे कर दी गई थी. इस मामले पर अब पंजाबी और बॉलीवुड सिनेमा में काम करने वाले एक्टर दिलजीत दोसांझ बात की है. अपने नए इंटरव्यू में दिलजीत ने मूसेवाला के पेरेंट्स को लेकर भी चिंता जताई.

फिल्म कम्पैनियन के साथ बातचीत में दिलजीत दोसांझ चिंता जताते हुए कहा कि सिद्धू के माता-पिता बेटे के जाने के बाद काफी परेशान होंगे. उन्होंने अतीत में होने वाली आर्टिस्ट्स की हत्याओं पर भी बात की. इस दौरान दोसांझ ने सरकार की ‘नालायकी’ को जिम्मेदार ठहराया.

सिद्धू के पेरेंट्स के बारे में बोले दिलजीत
सिद्धू मूसेवाला और दीप सिद्धू के बारे में बात करते हुए दिलजीत दोसांझ कहते हैं, ‘वो सभी बहुत मेहनत करते थे. मुझे नहीं लगता कोई आर्टिस्ट किसी का बुरा कर सकता है. मैं अपने खुद के एक्सपीरिएंस की बात कर रहा हूं. मुझे ये मानने में नहीं आती बात. उसके और दूसरे के बीच कुछ हो ही नहीं सकता. तो फिर क्यों कोई किसी की जान लेगा? ये बहुत ही दुखद बात है.’

आगे दोसांझ कहते हैं, ‘इस बारे में बात करना भी बहुत ही मुश्किल है. इस बारे में सोचिए, आपके पास सिर्फ एक ही बच्चा है और वो मर जाता है. उसके माता और पिता इस चीज के साथ कैसे रह रहे होंगे. आप सोच भी नहीं सकते कि वो किन चीजों से गुजर रहे हैं. इसे बस वही जानते हैं.’

सरकार को ठहराया जिम्मेदार
दिलजीत दोसांझ ने इसका जिम्मेदार सरकार को ठहराया. उन्होंने कहा, ‘100% ये सरकार की नालायकी है. ये पॉलिटिक्स है और पॉलिटिक्स बहुत गंदी है. भगवान से हम प्रार्थना कर सकते हैं कि उनको इंसाफ मिले और ऐसी ट्रैजडी ना हो. हम इस दुनिया को एक दूसरे को मारने के लिए नहीं हैं, लेकिन ये शुरुआत से हो रहा है. पहले भी आर्टिस्ट की हत्या की गई है.’

अपने बारे में बात करते हुए दिलजीत दोसांझ बताते हैं, ‘मुझे याद है जब मैंने काम शुरू किया था तो दिक्कतें हुआ करती थीं. लोग सोचते थे कि ये इंसान इतना सफल क्यों हो रहा है. लेकिन किसी की जान ले लेना… मुझे नहीं पता. मेरे हिसाब से ये 100% सरकार की गलती है और ये पॉलिटिक्स है.’सिद्धू मूसेवाला के निधन से पहले पंजाब सरकार ने उनकी सिक्युरिटी वापस ले ली थी. उनकी हत्या की जिम्मेदरी गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी. दिलजीत डोसांझ की बात करें तो उन्हें पिछली बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘जोगी’ में देखा गया था.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...