4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलबड़ी-बड़ी टीमें जो करने को तरसती हैं, नाइजीरिया ने क्रिकेट में वो...

बड़ी-बड़ी टीमें जो करने को तरसती हैं, नाइजीरिया ने क्रिकेट में वो कर दिखाया, बना अनोखा रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

क्रिकेट की दुनिया में बड़े देशों का राज है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड जहां दुनिया को लीड कर रही है तो एक समय अच्छी टीम कही जाने वाली जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड जैसे देश इस खेल में अब काफी पिछड़ गए हैं। दूसरी ओर, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल क्रिकेट के विस्तार को लेकर हर संभव कोशिश कर रहा है। इसके तहत नेपाल ही नहीं, बल्कि नाइजीरिया और एस्वातीनी जैसे छोटे देशों को भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का हक मिला।

118 रनों से जीता नाइजीरिया
आईसीसी 2024 टी-20 वर्ल्ड कप अफ्रीका सब रिजनल क्वॉलिफायर-बी के तहत नाइजीरिया और एस्वातीनी आमने-सामने थे। रविवार को किगाली में खेले गए मुकाबले में नाइजीरिया ने कई रिकॉर्ड बनाए। उसने मैच में एस्वातीनी को 118 रनों से हरा दिया। नाइजीरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे। जवाब में 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस्वातीनी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना सकी।

इन दोनों खिलाड़ियों ने मैदान पर मचाया तहलका
नाइजीरिया के लिए सबसे अधिक अश्मित श्रेष्ठा ने सबसे अधिक 49 गेंदों में 8 चौके और एक छक्का के दम पर 76 रन ठोके। इसके बाद आखिरी में बैटिंग करने आए Isaac Okpe ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और महज 17 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 311.76 की स्ट्राइकरेट से 53 रन ठोके। दूसरी ओर, एस्वातीनी के लिए Melusi Magagula ने 3 विकेट झटके, जबकि आदिल बट ने 2 विकेट अपने नाम किए।

जवाब में बैटिंग करने उतरी एस्वातीनी की टीम की शुरुआत खराब रही। उसके ओपनर तरुण संदीप 3, जबकि क्रिस्टियन फोर्ब्स 16 रन बनाकर आउट हो गए। आदिल बट ने सबसे अधिक 39 गेंदों में 50 रन की पारी खेली, लेकिन उनके बाद बल्लेबाज आते गए और आउट होकर वापस जाते गए। पूरी टीम 9 विकेट पर 103 रन बना पाई। रिदवान अब्दुलकरीम ने सबसे अधिक 3 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि Isaac Okpe और प्रॉस्पर उसेनी ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले। पीटर अहो ने एक विकेट अपने नाम किया।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...