10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यपीलीभीत में तीसरी क्लास की छात्रा की नृशंष हत्या, खेतों में मिला...

पीलीभीत में तीसरी क्लास की छात्रा की नृशंष हत्या, खेतों में मिला लापता बच्ची का शव, पेट कटा मिला

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शुक्रवार से लापता बच्ची की नृशंष हत्या कर दी गई। गेहूं के खेत में तीसरी क्लास की छात्रा की लाश मिली। 9 वर्षीय बच्ची का पेट काट दिया गया था। पुलिस का कहना है कि गेहूं के खेत से शव को बरामद किया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ये घटना पीलीभीत में अमरिया पुलिस थाने के अंतर्गत माधोपुर गाँव की है।

पुलिस ने कहा कि कक्षा 3 की छात्रा का शव जो कथित तौर पर शुक्रवार को लापता हो गया था, उसका पेट कटा हुआ और आंत के अंग बिखरे हुए पाए गए। बता दें कि शुक्रवार रात में उसके अचानक गायब हो जाने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे और शनिवार सुबह करीब छह बजे वह गेहूं के खेत में पड़ी मिली।

लड़की धार्मिक समारोह में शामिल होने गई थी
नाबालिग लड़की के पिता अनीस अहमद के अनुसार पीड़िता अपने चाचा शादाब अहमद के साथ शुक्रवार शाम पास के सरायंदा पट्टी गांव में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने गई थी और वहां से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी उसके पिता ने बताया कि उसे खेतों में पाकर उन्होंने तुरंत एंबुलेंस के लिए फोन किया क्योंकि तब उसकी सांस चल रही थी। पिता ने बताया, “उसे अस्पताल ले जाते समय अपने हमलावर के नाम का खुलासा करने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले कि वह हमें नाम बता पाती, उसने दम तोड़ दिया।”

आपसी रंजिश का मामला
सूचना मिलने पर एसपी दिनेश कुमार प्रभु मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस बीच पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद शकील नाम के एक स्थानीय नागरिक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक अनीस अहमद की शकील से पुरानी दुश्मनी थी, जिसे सुलझाया नहीं जा सका था। मामले को लेकर पहले भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और यह अभी भी अदालत में लंबित है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this