4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलअपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी... मैच का वो नाजुक मोड़, जहां...

अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी… मैच का वो नाजुक मोड़, जहां से भारत जीत सकता था हारी बाजी

Published on

ढाका

मेजबान बांग्लादेश और भारत के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचकता की सारी सीमाएं पार कर गया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 186 रन ही बना पाई। 187 रन के जवाब में बांग्लादेश ने एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मेहदी हसन मिराज ने आठवें नंबर पर आकर 39 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए और अकेले अपने दम पर बांग्लादेश को एक विकेट से जिताया। मुस्ताफिजुर रहमान ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। इस मैच में 39वें ओवर में भी जमकर ड्रामा हुआ।

हिट विकेट आउट इबादत
39वें ओवर की जिम्मेदारी डेब्यूटेंट कुलदीप सेन के पास थी। मैच बांग्लादेश की मुट्ठी में नजर आ रहा था, लेकिन सेन ने इस ओवर में एक नहीं बल्कि दो-दो विकेट लेकर गेम पलटने की पूरी कोशिश की। दूसरी गेंद पर आतिफ हुसैन को आउट किया फिर पांचवीं गेंद पर इबादत हुसैन को निपटा दिया। इबादत दुर्भाग्यशाली रहे, उन्होंने स्टंप्स पर ही पैर दे मारा। इबादत क्रीज में काफी गहरे खड़े थे। लैंथ बॉल को लेग स्टंप पर क्लिप करने के चक्कर में थोड़े अक्रॉस गए। बैट का बॉल से टकराव जरूर हुआ, लेकिन पैर भी स्टंप्स पर जा लगा। अपनी तीसरी गेंद खेल रहे इबादत खाता भी नहीं खोल पाए।

मेहदी हसन ने जिताया मैच
बांग्लादेश ने 40वें ओवर में अपना नौंवा विकेट 136 रन पर हसन महमूद (शून्य) के रूप में गंवा दिया था, लेकिन भारतीय टीम अगले छह ओवर में अंतिम विकेट नहीं झटक सकी। इसमें मेहदी हसन (39 गेंद, चार चौके, दो छक्के) और मुस्तफिजुर रहमान (नाबाद 10 रन) के बीच अंतिम विकेट के लिये 51 रन की साझेदारी ने अहम भूमिका अदा की। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 40वें ओवर तक 136 रन पर नौ विकेट झटक लिये थे, वर्ना भारतीय टीम मैच पहले ही गंवा देती।

सिर्फ 186 रन पर ही सिमटा था भारत
शाकिब अल हसन (36 रन पर पांच विकेट) के पांच विकेट से बांग्लादेश ने लोकेश राहुल (73) के जुझारू अर्धशतक के बावजूद भारत को 186 रन पर ढेर कर दिया। राहुल ने 70 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रन की पारी खेली लेकिन, भारत के अन्य बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा (27) और श्रेयस अय्यर (24) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। शाकिब के अलावा इबादत हुसैन ने भी 47 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे भारतीय टीम 41.2 ओवर में पवेलियन लौट गई।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...