4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेल'हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन...', बांग्लादेश से क्यों हारे? रोहित ने बताई...

‘हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन…’, बांग्लादेश से क्यों हारे? रोहित ने बताई वजह

Published on

ढाका,

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम की बांग्लादेश दौरे पर शुरुआत अच्छी नहीं हुई. तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी. ढाका में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें मेहदी हसन मिराज की तूफानी पारी के बदौलत बांग्लादेश ने एक विकेट से जीत दर्ज की.

मैच में भारतीय टीम ने सिर्फ 187 रनों का ही टारगेट दिया था. इसके बावजूद टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पस्त कर दिया था. मेजबान ने एक समय 136 रनों पर ही 9 विकेट गंवा दिए थे. टीम इंडिया को एक विकेट की तलाश थी, लेकिन मेहदी हसन ने नाबाद 38 रन बनाकर मैच ही पलट दिया.

रोहित ने बल्लेबाजों को बताया जिम्मेदार
हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान आया है. उन्होंने हार के लिए अपने बल्लेबाजों को ही जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने गेंदबाजी तो शानदार की थी, लेकिन बैटिंग में ही दमदार प्रदर्शन नहीं कर सके. यदि 25-30 रन और बना लिए होते, तो आज मैच का नतीजा कुछ और ही होता. रोहित ने माना कि भारतीय टीम को 240-250 रनों का टारगेट सेट करना था.

‘240-250 के स्कोर तक पहुंचना चाहिए था’
मैच के बाद कप्तान रोहित ने कहा, ‘यह मैच काफी रोमांचक और नजदीकी था. मैच में एक समय हमने शानदार वापसी की थी. मगर अब अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके. 186 अच्छा स्कोर नहीं था, लेकिन हमने गेंदबाजी शानदार की. मगर वो (बांग्लादेश) ने अपने आप को दबाव में भी संभाले रखा.’कप्तान रोहित ने कहा, ‘हमने मैच में 40 ओवर तक शानदार गेंदबाजी की और लगातार विकेट भी लिए. मगर हमारे पास अच्छा स्कोर नहीं था. 25-30 रन और होते, तो मदद मिलती. हमें 240-250 के स्कोर तक पहुंचना चाहिए था.’

‘हार के लिए हम कोई बहाना नहीं बनाएंगे’
रोहित ने कहा, ‘यदि आप लगातार विकेट गंवाते हैं, तो फिर कुछ भी आसान नहीं होता है. हमें इससे सीखना होगा कि आगे ऐसी विकेट पर किस तरह खेलना है. हम कोई बहाना नहीं बनाएंगे, क्योंकि ऐसी पिच पर हम खेलने के आदी हैं.’उन्होंने कहा, ‘मैं सच में यह नहीं जानता कि अगले वो एक-दो प्रैक्टिस सेशन में कैसे सुधार कर पाएंगे. मेरा मानना है कि यह सिर्फ दबाव संभालने की ही बात है. मुझे उम्मीद है कि ये लोग इससे सीखेंगे. हम जानता हैं कि इन हालात में क्या करना है. अब अगले मैच का इंतजार है.’

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...