7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिरन के खून से नहा रहे पुतिन, कुत्तों की दी जा रही...

हिरन के खून से नहा रहे पुतिन, कुत्तों की दी जा रही बलि… रूसी पत्रकार का सनसनीखेज दावा

Published on

मॉस्को

रूस के राष्ट्र्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन कैंसर और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इस बीच रूस के एक प्रमुख पत्रकार ओलेग काशिन ने दावा किया है कि पुतिन इन दिनों जादू-टोने में विश्वास करने लगे हैं। वे मन को पढ़ने और खून से होने वाले कई गतिविधियों को भी अंजाम दे रहे हैं। ओलेग काशिन ने यह भी दावा किया है कि पुतिन ने रूस की सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए कुत्ते और चील सहित कई जानवरों की बलि भी दी है। हालांकि, रूसी पत्रकार ने अपने बयानों को पक्ष में कोई पुख्ता सबूत नहीं पेश किया है।

हिरण के खून से नहा रहे हैं पुतिन
ओलेग काशिन ने बताया कि पुतिन नियमित रूप से हिरण के खून से स्नान कर रहे हैं। वे साइबेरिया के एक जादूगर से भी डरे हुए हैं। हालांकि, उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। पत्रकार ने कहा है कि व्लादिमीर पुतिन अकेले रूसी नेता नहीं हैं, जो ऐसी चीजों पर विश्वास करते हैं। उनके आंतरिक सर्कल में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्हें जादुई चीजों पर अटूट विश्वास है। रूसी सुरक्षाबल भी पैरानॉर्मल एक्टिविटी के बारे में बड़े पैमाने पर शोध कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद अपनी सत्ता के खिलाफ उठते आवाज और गिरते स्वास्थ्य ने उन्हें जादुई दुनिया की तरफ आकर्षित किया है।

पैरानॉर्मल में पुतिन की दिलचस्पी का कारण जानें
ओलेग काशिन का मानना है कि पैरानॉर्मल एक्टिविटी में व्लादिमीर पुतिन की दिलचस्पी उनके एक साथी केजीबी एजेंट, जॉर्जी रोगोजिन ने बढ़ाई थी। जॉर्जी रोगोजिन का दावा है कि वह दूसरों का दिमाग पढ़ सकते हैं। बड़े पैमाने पर तंत्र-मंत्र पर शोध करने के बाद रोगोजिन ने दावा किया था कि उन्होंने ट्रान्स में पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री मेडेलीन अलब्राइट के दिमाग में घुसपैठ की थी। उन्होंने दावा किया था कि मेडेलीन अलब्राइट रूस से नफरत करते थे। ऐसे दावों के बाद जॉर्जी रोगोजिन को “मर्लिन इन द क्रेमलिन” और “नास्त्रेदमस इन यूनिफॉर्म” की उपाधि भी दी गई। उन्होंने यह भविष्यवाणी की थी कि पुतिन बोरिस येल्तसिन का स्थान लेंगे।

साइबेरिया के एक तांत्रिक से डरे हुए हैं पुतिन
द सन ऑनलाइन से बात करते हुए, काशिन ने कहा कि पुतिन और उनके सर्कल के फैसलों के बारे में जानना लगभग असंभव है। क्रेमलिन के खराब नीतियों के कारण दुनिया परमाणु युद्ध के कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने दावा किया कि पुतिन साइबेरियाई तांत्रिक अलेक्सांद्र गबीशेव से डरे हुए हैं। गबीशेव ने 2019 में पुतिन की ‘राक्षस’ आत्मा को शुद्ध करने के लिए अनुष्ठान किया था। इस जानकारी ने पुतिन को अंदर तक झकझोर दिया था। इसके बाद इस साइबेरियाई तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...