10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयठाकुर अनुकूल चंद्र को ही भगवान घोषित करने की अर्जी SC में...

ठाकुर अनुकूल चंद्र को ही भगवान घोषित करने की अर्जी SC में खारिज

Published on

नई दिल्ली ,

सुप्रीम कोर्ट ने एक अजीब-सी जनहित याचिका एक लाख रुपए के जुर्माने के साथ खारिज कर दी. शीर्ष अदालत को दी गई अर्जी में मांग की गई थी अनुकूल चंद्र ठाकुर को ही एकमात्र भगवान माना जाए. याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता उपेंद्र नाथ दलाई से कहा कि आप चाहे जो मानें लेकिन आप देश के सभी नागरिकों को अनुकूल ठाकुर को भगवान मानने को कैसे कह सकते हैं?

याचिकाकर्ता के जुर्माना नहीं लगाने की गुजारिश पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपने जनहित याचिका का दुरुपयोग किया है. हमने तो कम जुर्माना लगाया है. किसी को हक नहीं है कि जनहित याचिका का दुरुपयोग करे. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं. यहां सभी को हक है आपनी धार्मिक आस्था के हिसाब से पूजा करने और अपने आराध्य के उपदेशों, शिक्षा और मान्यता का प्रचार करने का. लेकिन कोई भी किसी को मजबूर नहीं कर सकता.

याचिकाकर्ता उपेंद्र नाथ दलाई की दलीलों पर कहा कि भाईसाहब! हम ये लेक्चर सुनने नहीं बैठे हैं. आप अपनी अर्जी बताएं. आप एक संप्रदाय को सब पर थोपने की मांग कर रहे हैं. आप ये कह रहे हैं कि सब एक धर्म को मानें. आपके गुरुजी को सब कोई अपना गुरुजी माने. पूरा भारत आपके गुरु ठाकुर अनुकूल चंद्र को ही परमात्मा माने. ऐसा कभी नहीं हो सकता. भारत धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है. यहां सबको अपनी अपनी धार्मिक मान्यता के साथ रहने का अधिकार है.

आपकी याचिका का जनहित से कोई लेना देना नहीं है. इसे तो आपने लोकप्रियता पाने का हथकंडा बना लिया है.याचिका में बीजेपी, आरएसएस, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुरुद्वारा बंगला साहिब, इस्कॉन समिति, बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, नेशनल क्रिश्चिएन काउंसिल आदि को भी पक्षकार बनाया गया था. याचिकाकर्ता चाहते थे कि उनसे भी जवाब मंगाकर कोर्ट फैसला कर दे.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...