19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedइंडियन आइडल कंटेस्टेंट को लॉन्च करेंगी एकता कपूर, देंगी संस्कारी बहू का...

इंडियन आइडल कंटेस्टेंट को लॉन्च करेंगी एकता कपूर, देंगी संस्कारी बहू का रोल?

Published on

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में एक चेहरा ऐसा है जो फिनाले से पहले बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में छा गया है. सिंगिंग शो में इस कंटेस्टेंट को एक्टिंग के बैक टू बैक सजेशन मिल रहे हैं. जी हां, सही समझा. हम बात कर रहे हैं बंगाली ब्यूटी बिदिपता चक्रवर्ती की. ये वो कंटेस्टेंट हैं जिनकी आवाज के मुरीद फैंस इनकी सुंदरता के भी कायल हैं

जितेंद्र का बड़ा कॉम्पलिमेंट
सर्व गुण संपन्न ये एक्ट्रेस शो की सबसे खूबसूरत कंटेस्टेंट हैं. बिदिपता को फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गज फिल्ममेकर्स ने हीरोइन मटीरियल बताकर उन्हें कॉम्पिलिमेंट दिया है. रविवार के एपिसोड में जितेंद्र गेस्ट बनकर पहुंचे थे. जितेंद्र भी बिदिपता की गायिकी के अलावा उनकी खूबसूरती के भी फैन दिखे. एक्टर ने बिदिपता को बाकी डायरेक्टर्स की तरह एक ही बात कही कि उनमें हीरोइन बनने की योग्यता है. वो हीरोइन मटीरियल हैं.

बिदिपता की शानदार परफॉर्मेंस देखने के बाद जितेंद्र कहते हैं- आप बहुत प्रीटी हो. आप बढ़िया हीरोइन मटीरियल हो. आपको जरूर फिल्में जॉइन करनी चाहिए. मैंने बहुत सारे न्यूकमर्स के साथ काम किया है, जितना भी मुझे तजुर्बा है, मैं ये कह सकता हूं कि आप जरूर सक्सेसफुल होंगे. एकता तो यहां है ही, प्रोडक्शन भी अपना है ही, तो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.

बिदिपता को मौका देंगी एकता कपूर?
शो में जितेंद्र ने बड़ी बात कह दी है. अब क्या एकता कपूर अपने पिता जितेंद्र से सहमत होती हैं? ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि एकता कपूर अपने किसी शो में प्यारी और मासूम ही बिदिपता को कास्ट करें. क्योंकि बिदिपता का इंडियन लुक उन्हें और अपीलिंग बनाता है. एकता कपूर की हीरोइन बनने की बिदिपता में क्वॉलिटी नजर भी आती है.

राइजिंग स्टार हैं बिदिपता
बिदिपता को सुभाष घई, सूरज बड़जात्या जैसे नामी डायरेक्टर्स एक्टिंग लाइन में आने की सलाह दे चुके हैं. बिदिपता इंडियन आइडल 13 की ट्रॉफी जीतती हैं या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा. मगर एक बात की गारंटी है बिदिपता का स्टार बनना तय है. बिदिपता कई सिंगिंग रियलिटी शोज में अपनी गायिकी दिखा चुकी हैं. 24 साल की बिदिपता कम उम्र में देश की बड़ी स्टार बन गई हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...