6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआप पाकिस्‍तान जीत सकते हैं, कश्‍मीर नहीं... जब पाक पत्रकार ने मुशर्रफ...

आप पाकिस्‍तान जीत सकते हैं, कश्‍मीर नहीं… जब पाक पत्रकार ने मुशर्रफ को हड़का दिया

Published on

इस्लामाबाद

भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर कई युद्ध हो चुके हैं। हर युद्ध में पाकिस्तान ने करारी हार झेली। इसके बावजूद पाकिस्तान के राजनेता और सैन्य अधिकारी शेखी बघारने के बाज नहीं आते हैं। ऐसी ही एक घटना पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के साथ हुई थी। तब मुशर्रफ ने पाकिस्तानी पत्रकारों के सामने कश्मीर पर चंद दिनों में कब्जे का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मंजूरी दें तो वे कश्मीर पर कब्जा कर सकते हैं। उनके इस बयान पर बैठक में मौजूद पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जियाउद्दीन ने जमकर खरीखोटी सुना दी थी। परवेज मुशर्रफ उनके जवाब से इतना गुस्सा हुए कि उन्होंने बाद में जियाउद्दीन से कभी बात नहीं की।

नेताओं से तीखे सवाल करते थे जियाउद्दीन
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर का कहना है कि मोहम्मद जियाउद्दीन ऐसे पत्रकार थे, जो शासन से हमेशा तीखे सवाल पूछा करते थे। उन्होंने एक बार बेनजीर भुट्टो से इतना तीखा सवाल पूछा कि वह नाराज हो गई थीं। ऐसा ही एक वाक्या नवाज शरीफ के साथ भी हुआ था। तब नवाज शरीफ ने गुस्से का इजहार तो नहीं किया था, लेकिन उनका चेहरा लाल जरूर हो गया था।

परवेज मुशर्रफ के साथ मुलाकात का किया जिक्र
जनवरी 1999 की एक घटना का जिक्र करते हुए हामिद मीर ने कहा कि वह रमजान का महीना था। तब नवाज शरीफ प्रधानमंत्री थे और जनरल परवेज मुशर्रफ आर्मी चीफ। उस समय आर्मी चीफ ने इफ्तार पर कुछ पत्रकारों को आमंत्रित किया था। इसमें हामिद मीर, एक उर्दू अखबार के एडिटर और अंग्रेजी अखबार के एडिटर मोहम्मद जियाउद्दीन भी शामिल हुए थे। परवेज मुशर्रफ ने पहले से ही जनरल अजीज को बुलाया हुआ था। उन्होंने दीवार पर एक नक्शा लगाया हुआ था। जनरल अजीज और जनरल परवेज मुशर्रफ ने ब्रीफिंग देनी शुरू कर दी।

मुशर्रफ ने तीन दिन में कश्मीर जीतने का किया था दावा
इस ब्रीफिंग के दौरान जनरल मुशर्रफ ने कहा कि अगर हम फलां सड़क बंद कर दें तो फलां पहाड़ी पर कब्जा कर लेंगे और ऐसा कर दें तो उस पहाड़ी पर कब्जा कर लेंगे। ऐसे में हम तीन दिनों में कश्मीर आजाद करवा सकते हैं। हामिद मीर ने कहा कि मैं इस ब्रीफिंग से बहुत प्रभावित हुआ और सवाल किया कि वाकई तीन दिन में कश्मीर आजाद करवा लेंगे। इस पर मुशर्रफ ने जवाब दिया कि बिलकुल, बस नवाज शरीफ हमें इजाजत दे दें। हमें बस तीन से चार चोटियों पर कब्जा करना है। पांच- छह सड़कें ब्लॉक करनी हैं, और कश्मीर आजाद।

हामिद मीर ने बैठक के बारे में किया खुलासा
हामिद मीर ने कहा कि यह तो बहुत जबरदस्त बात है। जियाउद्दीन उनकी पास वाली मेज पर ही बैठे थे। उन्होंने हामिद मीर के पांव पर पांव मारते हुए कहा कि चुप रहो। इस पर हामिद मीर खामोश हो गए। यह ब्रीफिंग कारगिल प्लान के बारे में थी, लेकिन मुशर्रफ ने यह नहीं बताया कि हम ऐसा पहले ही कर चुके हैं। मुशर्रफ ने हामिद मीर की बेचैनी को देखकर पूछा कि क्या ख्याल है आपका। इस पर हामिर मीर ने कहा कि ठीक है। जियाउद्दीन ने फिर हामिद मीर के टांग पर टांग मारी और चुप रहने को कहा।

जियाउद्दीन ने मुशर्रफ को दिखा दी थी औकात
जब परवेज मुशर्रफ की बयानबाजियां नहीं रुकी, तब जियाउद्दीन गुस्से में आ गए। उन्होंने मुशर्रफ से कहा कि आप पाकिस्तान की कौम को तो फतह कर सकते हैं, लेकिन कश्मीर को फतह नहीं कर सकते हैं। इस पर परवेज मुशर्रफ गुस्से में आ गए और तेज आवाज में जियाउद्दीन को दबाने की कोशिश करने लगे। इस पर जियाउद्दीन ने परवेज मुशर्रफ के दावों की बखिया उधेड़ दी। जियाउद्दीन के फैक्ट इतने मजबूत थे कि मुशर्रफ को जवाब देते हुए नहीं बना। इस बाद से मुशर्रफ काफी नाराज हुए और फिर कभी भी जियाउद्दीन को कोई इंटरव्यू नहीं दिया।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...