4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेल'बूढ़े' ने किया पाकिस्तान का शिकार, घमंड में चूर बाबर सेना का...

‘बूढ़े’ ने किया पाकिस्तान का शिकार, घमंड में चूर बाबर सेना का तोड़ा गुरूर, करियर पर लगाया शर्मनाक दाग

Published on

रावलपिंडी

35 साल की उम्र पार होते ही क्रिकेटरों के संन्यास लेने का सिलसिला शुरू हो जाता है। तेज गेंदबाज तो इससे पहले भी क्रिकेट छोड़ देते हैं। बल्लेबाज जरूरत करियर को लंबा खींचने में सफल होते हैं लेकिन उनके टीम पर रहने पर सवाल तो उठने ही लगते हैं। 41 साल के ब्रैंडन मैकुलम इंटरनेशनल क्रिकेट संन्याल लेकर कोचिंग शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कई सालों तक लीग क्रिकेट में कोचिंग की। अभी इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच हैं। इसी टीम में एक खिलाड़ी है जेम्स एंडरसन। 40 साल की उम्र को पार कर चुके एंडरसन रुकने का नाम नहीं ले रहे।

पाकिस्तान का कर दिया खेल
जेम्स एंडरसन पर हमेशा सवाल उठता है कि वह एशियाई पिचों पर नाम के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। लेकिन रावलपिंडी टेस्ट में उन्होंने पाकिस्तान के खेल कर दिया। मैच की दूसरी पारी में एंडरसन ने 24 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 36 रन देकर 4 विकेट लिये। इसमें सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान के विकेट भी शामिल थे। मैच के आखिरी सेशन में उन्होंने एक ही ओवर में जाहिद मोहम्मद और हारिस रउफ को आउट कर पाकिस्तान की हार लगभग पक्की कर दी। बल्लेबाजी के लिए आसान इस पिच पर उन्होंने 46 ओवर में 16 मेडल डाले और 88 रन देकर 5 विकेट झटके।

अभी संन्यास का प्लान नहीं
जेम्स एंडरसन ने 2003 में इंग्लैंड के लिए पहला टेस्ट खेला था। पाकिस्तान दौरे पर गई इंग्लैंड टेस्ट टीम में शामिल रेहान अहमद का जन्म 2004 में हुआ था। करीब 20 साल के अपने इंटरनेशनल करियर में एंडरसन ने 176 टेस्ट खेले हैं। सिर्फ सचिन तेंदुलकर (200) ने ही उनसे ज्यादा टेस्ट खेले हैं। एंडरसन के नाम 26 की औसत से 672 विकेट हैं। उनसे ज्यादा विकेट मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) के नाम दर्ज है। एंडरसन इसी साल अगस्त में कहा था कि अभी उनका संन्यास लेने का कोई प्लान नहीं है।

847 रन बनाकर हारा पाकिस्तान
पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इस मैच में 847 रन बनाए। पहली बार ऐसा हुआ है कि पाक टीम 800+ रन बनाने के बाद कोई मुकाबला हार गई। टीम एक समय जीत हासिल करती दिख रही थी। लेकिन 5वें दिन के अंतिम सेशन में कहानी पलट गई। पाकिस्तान के हाथ में 5 विकेट थे और टीम को जीत के लिए सिर्फ 86 रनों की जरूरत थी। अगले 11 रन बनाने में टीम ने सभी विकेट खो दिये और इंग्लैंड ने मैच 74 रनों से जीत लिया।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...