19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedपीएम मोदी के इस 'करीबी' ने बताया भारत में है दम, जापान...

पीएम मोदी के इस ‘करीबी’ ने बताया भारत में है दम, जापान को भी भरोसा!

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री की इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा है कि भारत में कई साल तक 9 फीसदी की दर से विकास करने की क्षमता है. सान्याल ने उदयपुर में भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत पहली शेरपा बैठक के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत की प्रति व्यक्ति आय केवल 2,200 अमेरिकी डॉलर है जो कि कई बरसों के हाई ग्रोथ रेट के बाद हासिल की गई है.

ऊंची विकास दर को बनाए रखना जरुरी
सान्याल ने दावा किया है कि 2030 के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को हासिल करने के लिए जरूरी है कि दुनिया लगातार हाई ग्रोथ रेट हासिल करे. उन्होंने कहा, एसडीजी हासिल करने के लिए खासतौर से ग्लोबल साउथ में ज्यादा जीडीपी ग्रोथ रेट को बनाए रखना बेहद जरुरी है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो जो कुछ भी किया जा रहा है वो गरीबी के री-डिस्ट्रीब्यूटिंग से ज्यादा कुछ नहीं होगा. सान्याल ने कहा, विकसित देशों में भी ज्यादातर का कर्ज काफी ज्यादा है. ऐसे में उनके लिए भी तेज विकास दर से आगे बढ़ना बेहद जरुरी है.

जी-20 में अमिताभ कांत है भारत के शेरपा
जी-20 को लेकर पहली चर्चा में शामिल होते हुए भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा है कि हम ऐसे वक्त में समूह की अगुवाई कर रहे हैं जब दुनिया में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है. यूरोप में भू-राजनीतिक संकट, सप्लाई चेन में समस्या, जलवायु कार्रवाई का संकट, गरीबी, महंगाई, वैश्विक विकास में मंदी जैसी चुनौतियां हैं. कांत ने कहा कि हम मानते हैं कि हर संकट एक मौका है. अब तक हमें विकसित दुनिया से एजेंडा मिलता रहा है लेकिन ये पहली बार है जब हम अपना एजेंडा तय कर रहे हैं और हम बताएंगे कि हम लोकतंत्र की जननी हैं

जापान ने भारत को उम्मीदों का देश बताया
पहली जी20 शेरपा बैठक में जापान के विदेश मामलों के वरिष्ठ उप मंत्री केइची ओएनओ ने कहा कि हमें भारत के G20 का अध्यक्ष बनने से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि भारत का G20 देशों के साथ बेहतरीन संबंध हैं. भारत ने 2023 G20 शिखर बैठक के लिए महत्वाकांक्षी एजेंडा दिखाया है.

15 साल पहले के चीन के बराबर पहुंचा भारत
भारत की मौजूदा GDP 2007 की चीन की GDP के बराबर है. ऐसे में बीते 15 साल में चीन ने जबरदस्त तरीके से विकास किया है. लेकिन चीन के लिए अब आगे की राह आसान नहीं है. भारत में कामकाजी आबादी की संख्या लगातार बढ़ रही है. इससे भारत की ग्रोथ के लंबे समय तक बरकरार रहने का भरोसा है. जबकि चीन में बुजुर्गों की आबादी में इजाफा हो रहा है जिसकी वजह से अब वहां कामकाजी लोग घट रहे हैं और उनपर बुजुर्गों की जिम्मेदारी भी बढ़ रही है. इससे भी चीन को अपनी ग्रोथ के साथ कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. भारत में चीन के मुकाबले औसत उम्र 11 साल कम है. ऐसे में कई ग्लोबल कंपनियां अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स को चीन से निकालकर भारत समेत दूसरे देशों में ले जा सकते हैं जिससे चीन की आर्थिक ताकत घट सकती है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...