6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन ने क्रीमिया ब्रिज पर चलाई कार, यूक्रेन के अटैक में हुआ...

पुतिन ने क्रीमिया ब्रिज पर चलाई कार, यूक्रेन के अटैक में हुआ था तबाह

Published on

नई दिल्ली,

रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को क्रीमिया पुल का दौरा किया है. ये वही पुल है जो रूस और क्रीमिया को जोड़ता है. इस पुल को अक्टूबर में तबाह कर दिया गया था. इस पुल पर अटैक के बाद रूस ने तीखी प्रतिक्रिया करते हुए यूक्रेन पर कई बम बरसाए थे. 19 किलोमीटर लंबा ये पुल रूस के लिए बेहद अहम है.

एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन पर बमबारी के कई महीनों बाद राष्ट्रपति पुतिन ने क्रिमियन ब्रिज का दौरा किया. साथ ही क्रीमिया पुल पर कार भी चलाई है. बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति ने केर्च ब्रिज पर बिल्डरों से भी बात की.यूक्रेन की सुरक्षा सेवाओं ने हाल ही में इस पुल को निशाना बनाते हुए इस पर भारी बमबारी की थी. इस अटैक में क्रीमिया पुल तबाह हो गया था. तभी से इसकी मरम्मत की जा रही थी.

इस पुल के सैन्य महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के बाद इसी पुल के जरिए रूस क्रीमिया अपने सैन्य बलों को भेज रहा है. क्रीमिया से ही रूस दक्षिणी यूक्रेन के खेरासन और जेपोरीजिया पर आसानी से कब्जा कर पा रहा है. ये ब्रिज रूस के टेलिकम्यूनिकेशन संपर्क बनाने के लिए भी एक अहम जरिया है.

इस ब्रिज पर एक भयानक ब्लास्ट हुआ था. इस धमाके से पुल को व्यापक नुकसान हुआ. इस ब्लास्ट से पुल पर बना रेल लाइन जल गया और रोड लाइन तहस-नहस हो गया. इस ब्रिज से गुजर रहे कार्गो ट्रेन से निकल रही आग की लपटें मीडिया की सुर्खियां बन रही है और इन तस्वीरों ने पुतिन की प्रतिष्ठा को गहरा धक्का पहुंचाया.

इस पुल पर एक ट्रक के जरिये हमला किया गया. रूस का कहना है कि ट्रक में विस्फोटक था. उन्होंने इस हमले को आतंकी कार्रवाई कहा है. ये हमला तुजला आईलैंड और कर्च के बीच हुआ है. पुतिन ने कहा है कि “यह स्पष्ट है कि यूक्रेनी सीक्रेट सर्विस ने पुल पर आतंकवादी हमले का आदेश दिया, संगठित किया और उसे अंजाम दिया”. यूक्रेन ने पुल पर हुए इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इसका जश्न मनाया है.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...