19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedकारोबार के लिए बिना गारंटी के लोन, गरीबों के लिए सरकार की...

कारोबार के लिए बिना गारंटी के लोन, गरीबों के लिए सरकार की बेहतरीन योजना

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार देश के गरीब वर्ग को रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. इसके लिए सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना नाम से एक स्कीम चला रही है. इस स्कीम के तहत सरकार रोजगार की शुरुआत के लिए बिना किसी गारंटी के लोन दे रही है. ये स्कीम खास तौर पर रेहड़ी-पटरी वालों के लिए है, जिनका रोजगार कोरोना महामारी के दौरान बुरी तरह से चौपट हो गया था. ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की.

रेहड़ी-पटरी वालों को मिलता है लोन
सरकार पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को फिर से अपना काम शुरू करने के लिए लोन मुहैया कराती है. इस योजना को सरकार ने खास तौर पर स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शुरू किया है, जिनमें सब्जी बेचने वाले, फल बेचने वाले और फास्ट फूड की छोटी दुकान लगाने वाले जैसे लोग शामिल हैं.

50 हजार तक का ले सकते हैं लोन
केंद्र सरकार पीएम स्वनिधि योजना के तहत 50 हजार रुपये तक का लोन उपलब्ध कराती है. लेकिन 50 हजार रुपये के लोन लेने के लिए अपनी क्रेडिबिलिटी बनानी होगी. इसलिए किसी को भी इस स्कीम के तहत पहले 10 हजार रुपये का लोन मिलेगा. एक बार लोन चुकाने के बाद दूसरी बार डबल राशि कर्ज के रूप में लिया जा सकता है.

कैसे मिलेगा 50 हजार का लोन?
अब मान लीजिए कि किसी को बाजार में सड़क के किनारे चाट की दुकान लगानी है. इसके लिए उसने स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का लोन लिया. फिर उसने कर्ज की रकम को समय पर चुका दिया. ऐसे में वो शख्स दूसरी बार इस स्कीम के तहत 20 हजार रुपये का लोन ले सकता है. ऐसे ही तीसरी बार में वो 50 हजार रुपये के लोन के लिए योग्य हो जाएगा. इस स्कीम की खास बात ये है कि लोन पर सरकार सब्सिडी भी प्रदान करती है.

किसी गारंटी की जरूरत नहीं
इस स्कीम के तहत लोन लेने के लिए किसी भी तरह की गारंटी की जरूरत नहीं पड़ती है. आवदेन मंजूर होने के बाद लोन की रकम तीन बार में आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है. रेहड़ी-पटरी वालों के लिए कैश-बैक सहित डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने इस स्कीम का बजट बढ़ाया था. सरकार के आंकड़े के अनुसार, इस स्कीम के तहत 25 अप्रैल 2022 तक 31.9 लाख कर्ज की मंजूरी दी गई. इसके अलावा 29.6 लाख कर्ज के हिसाब से 2,931 करोड़ रुपये जारी किए गए थे.

आवेदन के लिए आधार कार्ड जरूरी
पीएम स्वनिधि योजना के तहत ली गई लोन की राशि को एक साल की अवधि में चुकाया जा सकता है. हर महीने किश्तों में लोन की राशि को चुका सकते हैं. पीएम स्वनिधि योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना जरूरी है. पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन लेने के लिए किसी भी सरकारी बैंक में आवेदन किया जा सकता है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...