4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलपाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को फायदा, अब कुछ ऐसा है...

पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को फायदा, अब कुछ ऐसा है फाइनल में पहुंचने का समीकरण

Published on

नई दिल्ली

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने मेजबान पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 74 रन से हराया। हाईस्कोरिंग मैच में दूसरी बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तानी टीम को जीत के लिए 343 रन की दरकार थी। मगर अनुभवी पेसर जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन ने 4-4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया। इस धमाकेदार मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। कई उलटफेर देखने को मिले हैं। पाकिस्तान की हार के बाद भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी ताकत मिली है। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2019-21 चक्र में उपविजेता रहा था। पिछले साल साउथेम्प्टन के रोज बाउल में न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार गया था।

पाक की हार से भारत को क्या फायदा?
भारत को अभी मौजूदा WTC चक्र में छह मैच और खेलने हैं। बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट होंगे तो अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट खेलने आएगी। फिलहाल भारत 52.08 के जीत प्रतिशत के साथ पाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 53.33 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करना होगा। साथ ही साथ कोशिश करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया को चार में से तीन मैच में पटखनी दी।

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका तगड़े दावेदार
यदि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा स्थिति को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि अगले समर सीजन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका द ओवल में फाइनल में भिड़ सकते हैं। दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया को तीन टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की मेजबानी करनी है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल वेस्टइंडीज से घरेलू टेस्ट सीरीज कर रहा है। पहला टेस्ट 164 रन से जीतने के बाद दूसरे टेस्ट में क्लीन स्वीप करना चाहता है। दक्षिण अफ्रीका अगर ऑस्ट्रेलियाई को तीन में से दो टेस्ट हरा देता है तो फाइनल पहुंच जाएगा।

पाकिस्तान की उम्मीदों को लगा झटका
इस सीरीज से पहले पाकिस्तान 2023 में डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के दावेदारों में से एक माना गया था, लेकिन इंग्लैंड से हारने का मतलब उम्मीदों पर पानी फिरना है। पाकिस्तान अब डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर नजर आ रहा है। इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड़ के खिलाफ दो टेस्ट और फिर स्वदेश में ही न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है। उस सीरीज में भी दो टेस्ट खेले जाने हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...