दोहा
कहते हैं दिन खराब हो तो कुछ भी ठीक नहीं होता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला फीफा वर्ल्ड कप 2022 के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में साउथ कोरिया टीम के साथ। उसे सूरमा खिलाड़ियों से भरी ब्राजील से 4-1 से हार मिली। गोलकीपर एस. किम के लिए यह दिन काफी बुरा रहा। विनि जूनियर ने 7वें मिनट में गोल दागा तो नेमार जूनियर ने 13वें मिनट में गेंद जाल में उलझाकर अपना खाता खोला। इसके बाद रिचर्लिसन और लुकास पैक्वेता ने भी गोल लगाए। दूसरी ओर, साउथ कोरिया की ओर से पैक सॉन्ग हो ने इकलौता गोल 76वें मिनट में किया था।
नेमार ने रोनाल्डो और पेले का रिकॉर्ड बराबर किया
इसके साथ ही नेमार जूनियर ने अपने देश के महान रोनाल्डो और पेले के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की है। रोनाल्डो और पेले के नाम 3 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप के एडिशन में गोल दागे थे। अब इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में नेमार भी एंट्री हो गई है।
The Run-up 🏃♂️
The Finish 🧊
The Celebration 🕺Classic 𝙉𝙚𝙮 😎@neymarjr nets one from the spot to score his first goal of #Qatar2022 👌#BRAKOR #FIFAWorldCup #WorldsGreatestShow #FIFAWConJioCinema #FIFAWConSports18 pic.twitter.com/zsK701znsU
— JioCinema (@JioCinema) December 5, 2022
नेमार ने बड़ी चतुराई से दागा गोल
स्टेडियम में 974 में खेले गए मैच में नेमार जूनियर ने जो गोल दागा वह पेनल्टी पर लगाया गया था। साउथ कोरिया के गोलकीपर किम तेज तर्रार किक की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन नेमार ने बड़ी चुतराई से उन्हें छका दिया। नेमार ने तेज रफ्तार से दौड़ लगाई, लेकिन गेंद के पास आते ही रुक से गए। इसके बाद उन्होंने हल्के से गेंद को धकेल भर दिया, जबकि गोलकीपर ने गेंद की उल्टी दिशा में अपनी बाईं ओर छलांग लगाई।
कूद-कूदकर मनाए जश्न
गेंद जाल में उलझते ही नेमार और ब्राजील के खिलाड़ी जश्न में डूब गए। सभी कूद-कूदकर जश्न मनाने लगे। उनका जश्न देखते बन रहा था। इससे पहले 7वें मिनट में विनि ने गोल लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी, जबकि नेमार के टूर्नामेंट में पहले गोल से बढ़त 2-0 की हो गई। इसके बाद रिचर्लिसन ने टीम के लिए 23वें मिनट में गेंद गोलपोस्ट में भेजा।
टीम का आखिरी गोल लुकास पैक्वेता ने 36वें मिनट में लगाया। ऐसा लग रहा था कि ब्राजील की ओर से दूसरे हाफ में भी इसी तरह की गोलों की बरसात देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साउथ कोरिया के डिफेंस ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन वे करारा जवाब नहीं दे सके। टीम के लिए इकलौता गोल पैक सॉन्ग हो ने इकलौता गोल 76वें मिनट में दागा। इस तरह से ब्राजील की टीम क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।
