6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजनरल मुनीर के खिलाफ 'लक्ष्‍मण रेखा' पार न करें इमरान खान, पाकिस्‍तानी...

जनरल मुनीर के खिलाफ ‘लक्ष्‍मण रेखा’ पार न करें इमरान खान, पाकिस्‍तानी राष्‍ट्रपति ने दी चेतावनी

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी ने सेना के नए चीफ जनरल असीम मुनीर को लेकर इमरान खान को कड़ी चेतावनी दी है। अल्‍वी ने कहा कि इमरान खान पीटीआई के नेताओं और सोशल मीडिया टीम को सख्‍त न‍िर्देश दें कि वे जनरल असीम मुनीर के खिलाफ कोई भी नकारात्‍मक टिप्‍पणी नहीं करें। पाकिस्‍तानी राष्‍ट्रपति ने कहा कि नया निजाम सेना के सम्‍मान को ‘लक्ष्‍मण रेखा’ की तरह से मानता है और उसे पार नहीं किया जाना चाहिए। अल्‍वी की यह चेतावनी इसलिए अहम है कि वह इमरान खान के बेहद करीबी हैं और जनरल मुनीर से उनकी मुलाकात भी हुई है।

द न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई के एक सूत्र ने वाट्सएप संदेश को दिखाते यह जानकारी दी। पीटीआई के प्रमुख नेता फवाद चौधरी से जब अल्‍वी के संदेश के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तानी राष्‍ट्रपति और इमरान खान दोनों ही स्‍पष्‍ट कर चुके हैं कि सेना और जनरल मुनीर के खिलाफ हमला नहीं किया जाएगा। चौधरी ने कहा, ‘सेना के साथ निरंतर लड़ाई नहीं हो सकती है।’ उन्‍होंने आशा जताई कि नए सेना प्रमुख नई नीतियां लेकर आएंगे और हमें उम्‍मीद है कि वे जनरल रिटायर बाजवा की कथित पीटीआई विरोधी नीतियों को नहीं दोहराएंगे।

जनरल मुनीर के साथ रिश्‍ते सुधार रहे इमरान खान
पीटीआई संसदीय पार्टी वाट्सऐप ग्रुप पर इमरान खान के संदेश को दिया गया है। इसमें कहा गया है, ‘चेयरमैन इमरान खान ने सभी सोशल मीडिया को निर्देश दिया है कि वे नए आर्मी चीफ के बारे में कोई भी टिप्‍पणी किसी भी मंच पर नहीं करें। इसका बहुत कड़ाई के साथ पालन किया जाना है।’ जिस व्‍यक्ति ने यह संदेश ग्रुप पर शेयर किया है, उसने कहा कि इमरान खान के इस संदेश को सभी को बता दिया जाए। इमरान खान ने सभी सोशल मीडिया मैनेजर्स से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि नए आर्मी चीफ के बारे में कोई भी आलोचना नहीं की जाए।

रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान के इन निर्देशों से साफ है कि वह जनरल मुनीर और पाकिस्‍तानी सेना के साथ अपने रिश्‍ते को फिर से मजबूत करना चाहते हैं। पीटीआई ने जहां बाजवा के जाते ही अपने रुख में बदलाव कर लिया है, वहीं इमरान खान अभी हाल तक खुफिया एजेंसी आईएसआई के वरिष्‍ठ अधिकारी पर निशाना साधते रहे हैं। इमरान खान ने एक बार फिर से आईएसआई के एक वरिष्‍ठ अधिकारी को ‘डर्टी हैरी’ करार दिया। उन्‍होंने सीनेटर आजम स्‍वाती के मामले को भी नए आर्मी चीफ से उठाया है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...