8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में मेयर का चुनाव कैसे होता है? एग्जिट पोल के बाद...

दिल्ली में मेयर का चुनाव कैसे होता है? एग्जिट पोल के बाद AAP की ओर से रेस में ये नाम आगे

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली एमसीडी पर किसका कब्जा होगा इसकी असली तस्वीर साफ होने में कुछ ही घंटों का वक्त बाकी है। 7 दिसंबर यानी कल वोटों की गिनती होगी इसके पहले एग्जिट पोल के जो नतीजे सामने आए हैं उसमें आम आदमी पार्टी शानदार जीत दर्ज कर रही है। बीजेपी का 15 साल से एमसीडी पर कब्जा है और उसका यह सफर यहीं थमता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के जो नतीजे सामने आए हैं उसके हिसाब से आम आदमी पार्टी दिल्ली के अधिकांश वार्ड पर जीत दर्ज करती हुई दिख रही है। एग्जिट पोल के नतीजे सामने आते ही दिल्ली में अगला मेयर कौन होगा इसको लेकर कई नामों की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि नतीजों से पहले यह जानना भी जरूरी है कि आखिर मेयर का चुनाव कैसे होता है और कार्यकाल कितने वर्ष का होता है।

5 साल के लिए नहीं होता मेयर का चुनाव
राजधानी दिल्ली में मेयर का चुनाव सीधे तौर पर नहीं होता है। चुनाव जीतकर आए पार्षद ही मेयर चुनते हैं। एमसीडी में जो पार्टी भी जीत कर आएगी उसका कार्यकाल 5 साल के लिए होगा। पार्टी का कार्यकाल 5 साल के लिए होगा लेकिन एक ही व्यक्ति 5 साल तक मेयर रहे ऐसा नहीं होगा। दिल्ली में महापौर या मेयर का कार्यकाल एक साल के लिए होता है। दिल्ली एमसीडी जो पहले थी 3 थी अब एक है। एमसीडी में हर साल पार्षद मेयर का चुनाव करते हैं।

मेयर के लिए पहला साल महिला पार्षद के लिए आरक्षित
5 वर्षों में पहला साल मेयर के लिए महिला पार्षद के लिए आरक्षित है। पहला साल महिला के लिए तो वहीं तीसरा वर्ष अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित है। बाकी 3 साल मेयर का पद अनारक्षित होता है। दिल्ली नगर निगम एक्ट के हिसाब से हर साल अप्रैल में पहली बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होता है। सदन की पहली बैठक के बाद मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होती है। पहले नामांकन और उसके बाद पार्षद मेयर का चुनाव करते हैं।

AAP की ओर से मेयर की रेस में ये नाम आगे
एग्जिट पोल में दिल्ली के 250 वॉर्ड में से अधिकांश पर आप की जीत बताई जा रही है। एग्जिट पोल के नतीजे सामने आते ही आम आदमी पार्टी के भीतर अगला मेयर कौन होगा इसको लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। पहले साल में महिला मेयर के तौर पर आप के भीतर महिला इकाई की प्रदेश संयोजक निर्मला देवी, दिल्ली महिला आयोग की सदस्य रहीं प्रोमिला गुप्ता और पार्टी की एक और नेता कैप्टन शालिनी सिंह के नाम की चर्चा शुरू है। इसके अलावा कुछ और नाम भी सामने आ रहे हैं लेकिन कौन जीतकर आता है उसके बाद ही असली तस्वीर साफ होगी।

7 दिसंबर को एमसीडी के असली नतीजे
दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को हुए चुनाव में 50.48 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP ) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। एग्जिट पोल के नतीजों के हिसाब से एमसीडी में भी केजरीवाल। हालांकि बीजेपी की ओर से भी जीत का भरोसा जताया गया है और पार्टी के नेताओं का कहना है कि नतीजे एग्जिट पोल से अलग होंगे। वर्ष 2017 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत हासिल की थी। 7 दिसंबर को असली नतीजे भी सामने आ जाएंगे।

दिल्ली की पहली मेयर अरुणा आसफ अली
एमसीडी के इतिहास को देखा जाए तो करीब 64 साल पहले चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउनहॉल से इसकी शुरुआत होती है। 150 साल से अधिक पुराना टाउन हॉल नगर निकाय की सत्ता का केंद्र हुआ करता था। एमसीडी की पहली मेयर स्वतंत्रता सेनानी अरुणा आसफ अली थीं। एमसीडी का गठन संसद द्वारा पारित दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 के तहत किया गया। एमसीडी को ‘बॉम्बे नगर निगम’ की तर्ज पर गठित करने का फैसला लिया गया था।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...