4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलसहवाग के बेटे का हुआ दिल्ली टीम में सेलेक्शन, बैटिंग देख होश...

सहवाग के बेटे का हुआ दिल्ली टीम में सेलेक्शन, बैटिंग देख होश उड़ जाएंगे

Published on

नई दिल्ली,

अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को कायल करने वाले और विरोधी टीम में तबाही मचा देने वाले वीरेंद्र सहवाग का हर क्रिकेट फैन दीवाना है. टेस्ट क्रिकेट में भी वनडे स्टाइल बल्लेबाजी और पहली बॉल से ही बॉलर्स पर धावा बोलना वीरेंद्र सहवाग को सबसे खतरनाक प्लेयर में से एक बनाता था. अब फैन्स के लिए एक बढ़िया खबर है क्योंकि वीरेंद्र सहवाग का बेटा अब प्रोफेशनल क्रिकेट में कदम रख चुका है.

बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिल्ली टीम के स्क्वॉड में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भी शामिल किया गया है. 15 साल के आर्यवीर अब क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. दिल्ली की टीम अभी बिहार के खिलाफ अपना मुकाबला खेल रही है, हालांकि आर्यवीर को इस मैच में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है. लेकिन बड़े स्तर पर उनकी एंट्री हो गई है, ऐसे में फैन्स को एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग की झलक मैदान पर दिख सकती है.

अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम: 
आर्नव बग्गा (कप्तान), सार्थक रे, प्रणव, सचिन, अनिंदो, श्रेय सेठी (विकेटकीपर), प्रियांशु, लक्ष्मण, उद्धव मोहन, ध्रुव, किरित कौशिक, नैतिक माथुर, शांतनु यादव, मोहक कुमार, आर्यवीर सहवाग

आर्यवीर सहवाग के इंस्टाग्राम को देखें तो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की कई वीडियो पोस्ट की हुई हैं, जिसमें वह अपने पिता वीरेंद्र सहवाग की तरह ही स्टांस लेते नज़र आ रहे हैं और नेट्स में बॉलर्स पर प्रहार कर रहे हैं. अगर वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बात करें तो उनकी गिनती ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में होती है. सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें करीब 50 की औसत से 8586 रन उनके नाम हैं. साथ ही 251 वनडे में करीब 35 की औसत से 8273 रन वीरेंद्र सहवाग के नाम हैं.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...