6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के दुश्मन के बाद अब दोस्त से दोस्ती बढ़ा रहा चीन,...

अमेरिका के दुश्मन के बाद अब दोस्त से दोस्ती बढ़ा रहा चीन, शी जिनपिंग जाएंगे सऊदी अरब

Published on

रियाद

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका के साथ तनाव के बीच सऊदी अरब की यात्रा पर जाने वाले हैं। गुरुवार को शी जिनपिंग दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचेंगे। जिनपिंग की इस यात्रा में चीन-अरब शिखर सम्मेलन और चीन- गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) की भी मीटिंग हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कम से कम 14 खाड़ी देशों के राष्ट्राध्यक्षों की चीन-अरब शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने की उम्मीद है। यह यात्रा अरब-चीन संबंधों में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने ये जानकारी दी है। सऊदी अरब मध्य पूर्व में अमेरिका का सबसे बड़ा सहयोगी है। सऊदी में शी जिनपिंग की यात्रा की अफवाहें महीनों से चल रही थीं, लेकिन दोनों ही सरकारों की ओर से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। चीन ने आधिकारिक तौर पर अभी यह नहीं कहा है कि शी जिनपिंग सऊदी अरब जाएंगे। मंगलवार को विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में प्रवक्ता माओ निंग से जब इससे जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है।

सऊदी ने पत्रकारों से मांगे थे रजिस्ट्रेशन
पिछले हफ्ते सऊदी सरकार ने तारीखों की सटीक जानकारी दिए बिना शिखर सम्मेलन कवर करने के लिए पत्रकारों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भेजे। लेकिन जब इस बारे में सऊदी अरब की सरकार से पूछा गया तो कोई भी जवाब नहीं दिया गया। लंबे समय से शी जिनपिंग की यात्रा की अटकलें लगाई जा रही थीं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब सऊदी अरब और चीन दोनों के साथ ही अमेरिका की असहमतियां सामने आई हैं। तेल उत्पादन में कटौती करने के कारण सऊदी और अमेरिका के बीच विवाद देखने को मिला है।

अमेरिका का दोस्त है सऊदी अरब
आठ दशकों से सऊदी अरब अमेरिका का एक मजबूत सहयोगी रहा है। अगर चीन के साथ अमेरिका के संबंधों की बात करें तो ताइवान के मुद्दे पर दोनों देशों में हाल के दिनों कड़वाहट बढ़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बार-बार चीन के ताइवान पर हमले को लेकर सुरक्षा की गारंटी दी है। बाइडेन के इस बयान के बाद से ही चीन के साथ तनाव बढ़ा है। चीन अब इसी लिए मध्य पूर्व में अपना प्रभाव बढ़ाने में लगा हुआ है। खाड़ी में अमेरिका के सहयोगियों ने आरोप लगाया है कि अमेरिका सुरक्षा की गारंटी से पीछे हट रहा है। चीन इसी कारण सऊदी के साथ-साथ अमेरिका के दुश्मन ईरान और रूस से संबंध बढ़ा रहा है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...