9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयफीस बढ़ाने पर केजरीवाल सरकार ने की मान्यता निलंबित, जानिए DPS रोहिणी...

फीस बढ़ाने पर केजरीवाल सरकार ने की मान्यता निलंबित, जानिए DPS रोहिणी के छात्रों के लिए क्या है रास्ता

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार ने डीपीएस रोहिणी की फीस बढ़ोतरी में मनमानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी मान्यता निलंबित कर दी है। इसके साथ ही 2023-24 सत्र में इस स्कूल में नए दाखिले पर भी रोक लगा दी है। सरकार ने साथ ही साफ कर दिया है कि उसकी इस कार्रवाई का 2022-23 सत्र में पढ़ाई करने वाले छात्रों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि अगले शैक्षणिक वर्ष यानी 2023-24 में नए छात्रों का दाखिला मना कर दिया गया है। दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने बाकायदा इस बाबत एक आदेश जारी किया है।

स्कूल के छात्रों के लिए अब क्या है रास्ता?
शिक्षा निदेशालय का कहना है कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2022-23 पूरा होने तक स्कूल सामान्य रूप से चल सकेगा। हालांकि इस बीच या फिर नए सत्र में इस स्कूल में कोई नया एडमिशन नहीं होगा। स्कूल को बंद करना होगा। यहां पढ़ रहे छात्रों को अभिभावकों की अनुमति से पास के अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। स्कूल से जुड़े शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों को डीपीएस की अन्य ब्रांच में भेजा जा सकता है।

स्कूल के लिए अभी भी है मौका!
हालांकि जिन कमियों के कारण इस स्कूल की मान्यता रद्द की गई है यदि स्कूल उन कमियों को दूर कर लेता है तो स्कूल की मान्यता बहाल की जा सकती है। शिक्षा निदेशालय के मुताबिक कमियां दूर न करने तक स्कूल की मान्यता रद्द रहेगी। दिल्ली सरकार के मुताबिक स्कूल को फीस बढ़ाने से पहले शिक्षा निदेशालय एवं शिक्षा विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने बताया कि यह स्कूल सरकारी भूमि पर बना है। स्कूल की भूमि डीडीए की है। शिक्षा निदेशालय के मुताबिक सरकारी भूमि स्कूल के लिए देते समय यह शर्त रखी गई थी कि फीस बढ़ोतरी के पहले स्कूल को इसकी अनुमति लेनी होगी।

बिना इजाजत फीस बढ़ोतरी नहीं
दिल्ली सरकार प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ाए जाने के मुद्दे को लेकर काफी सतर्क है और इस संबंध में सरकार ने एक अपना आसपास तो रुख भी सार्वजनिक किया है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय का कहना है कि वर्ष 2016 में दिल्ली हाईकोर्ट ने डीडीए या फिर अन्य सरकारी भूमि पर बने सभी स्कूलों को यह निर्देश दिया था कि वे शिक्षा निदेशालय की अनुमति के बिना फीस वृद्धि न करें।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...