6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअखंड भारत के सपने से उड़ी है पाकिस्तानी जनरल की नींद, इजरायल...

अखंड भारत के सपने से उड़ी है पाकिस्तानी जनरल की नींद, इजरायल का मिनटों में विनाश की दी थी धमकी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के एक पूर्व जनरल ने कहा है कि अखंड भारत की विचारधारा पाकिस्तान के लिए गंभीर चिंता की बात है और इसके लिए खुद को तैयार करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। पाकिस्तान में भू-राजनीतिक संघर्षों और उसके भू-आर्थिक प्रभावों पर एक सम्मेलन हो रहा था। यहां पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. मोईद यूसुफ भी शामिल हुए है। उन्होंने सोमवार को जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को बदलती भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक स्थिति का सामना करने के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहे हैं और पाकिस्तान का इससे बच पाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान या तो बड़ी ताकतों की लड़ाई के लिए एक प्रॉक्सी मैदान बन सकता है या एक ऐसा मॉडल बन सकता है, जिसकी अस्थिरता दुनिया के लिए प्रतिकूल है। उन्होंने आगे कहा कि जिन देशों में लोगों की उम्र बढ़ रही है वहां कुशल श्रमिक भेजने की जरूरत है ताकि देश में बाहर से पैसा आ सके। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को नीतिगत बदलाव भी करने चाहिए। शक्तियों को राज्यों को भी बांटा जाए।

RSS पाकिस्तान के लिए चिंता
पाकिस्तान में अगर जियोपॉलिटिकल कॉन्फ्लिक्ट की बात हो रही हो और भारत का जिक्र न हो ऐसा संभव नहीं है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रिटायर्ड जनरल जुबैर महमूद हयात ने कहा कि रीजन में RSS और BJP के नेतृत्व वाले भारत और अखंड भारत की विचारधारा पाकिस्तान की भू-रणनीति के लिए चिंता की बात रही है। उन्होंने कहा कि यह जियो इकोनॉमिक्स नहीं है बल्कि ये एक भू-रणनीति और भू-राजनीति है।

जहरीले बोल बोलते रहे हैं पाकिस्तानी जनरल
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के पूर्व जनरल ने जहरीले बोल बोले हैं। सर्विस में रहने के दौरान भी वह इस तरह की बातें करते रहे हैं। पाकिस्तानी सेना के 4 स्टार जनरल रहने के दौरान उन्होंने इजरायल को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पास क्षमता है कि वह 12 मिनट में इजरायल को तबाह कर दे। साल 2018 में दिए एक बयान में उन्होंने कहा था कि अगर इजरायल पाकिस्तान की धरती को कब्जाना चाहेगा तो उसे 12 मिनट में तबाह कर दिया जाएगा।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...