12.4 C
London
Saturday, February 21, 2026
Homeराज्यशकील ने मुर्गा काटने वाले गड़ासे से... भागलपुर की नीलम देवी ने...

शकील ने मुर्गा काटने वाले गड़ासे से… भागलपुर की नीलम देवी ने मौत से पहले बता दी वो बात

Published on

भागलपुर

बिहार के भागलपुर में पीरपैंती थाना क्षेत्रे में शनिवार को सरेआम महिला नीलम देवी पर उसके गांव के दो भाइयों ने मुर्गा काटने वाले गड़ासे से हमला कर दिया था। आरोपियों ने नीलम देवी के शरीर के अंग काटकर हत्या कर दी। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब महिला बाजार से पैदल घर लौट रही थी। उसी दौरान उस पर दो भाइयों ने मुर्गा काटने वाले गड़ासे से हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला के हाथ, पैर और स्तन पर गड़ासे से वार किया। महिला खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी। खून से लथपथ महिला को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था, उस समय पीड़िता ने अपने बेटे को आपबीती सुनाई। महिला ने बेटे कुंदन को जो बताया उसे सुनकर साथ में रहे लोग भी दहल गए। महिला के शरीर के खून बह रहा था। बेटा, मां के बहते खून को कपड़े से रोकने की कोशिश कर रहा था। मां ने उसे बताया कि शकील मियां और उसके भाई शमीम ने मुर्गा काटने वाले गड़ासे से उस पर हमला कर उसकी ये हालत की है।

खून बह रहा था, मां सुना रही थी आपबीती
आंख में आंसू लिए कुंदन ने मां की दर्दभरी आपबीती सुनाई। बेटे ने बताया, ‘मैं अपनी मां को लेकर पीरपैंती बाजार साइकिल से गया था। बाजार में कुछ खरीददारी की। फिर शाम से पहले घर लौटने लगे। बासा में मुझे कुछ काम था तो मैंने मां को सिंघिया पुल से कुछ दूरी पर उतार दिया। मैंने मां से पूछा भी था कि तुम घर चली जाओगी तो मां ने कहा कि हां, मैं चली जाऊंगी। इसके बाद मैं बासा में रुक गया। मां पैदल ही घर जाने लगी।’

कुंदन ने बताया, ‘कुछ देर बाद ही पापा (अशोक यादव) का कॉल आया। उन्होंने पूछा कि तुम्हारी मां कहां है, देखो उसे कुछ हुआ है। वापस दौड़ा-दौड़ा वहीं पहुंचा, जहां मां को छोड़ा था। वहां से आगे कुछ दूरी की ओर बढ़ा तो देखा मां खून से लथपथ पड़ी थी। मां के चारो ओर भीड़ जमा थी। मैंने मां को उठाया तो बोली ‘बेटा पड़ोसी शकील मियां और शमीम ने अपने साथियों के साथ मेरी ये हालत की है।’ बेटे कुंदन ने बताया कि पापा के पास किसी राहगीर ने फोन किया था। उसके बाद उन्होंने मुझे कॉल की थी।

मुख्या आरोपी आज गिरफ्तार, घर से गड़ासा बरामद
बेटे और कुछ राहगीरों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने घटना के दिन ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि आज मुख्य आरोपी शकील को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए गड़ासे को भी मुख्य आरोपी के घर से बरामद किया गया है। भागलपुर के पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि ‘शिकायतकर्ताओं ने शकील और उसके भाई शमीम का नाम लिया था। हमने पहले ही शमीम को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी शकील मियां को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है। इधर, मृतका के पति अशोक यादव का कहना है कि आरोपी शकील मियां उसके घर आता था, लेकिन वह गलत आदमी था, जिस कारण उसे बाद में घर आने से मना कर दिया था।

Latest articles

मनचले को भारी पड़ी छेड़छाड़: छात्रा ने मिलने बुलाया, भाई-भाभी ने बीच सड़क पर सिखाया सबक

भोपाल राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को लंबे समय से...

अयोध्या नगर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या — प्रेमी की शादी तय होने के बाद तनाव में थी युवती

भोपाल राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल कॉलोनी में नर्सिंग की एक 24...

तैलंग ने बीएचईएल प्रेसशॉप की हिंदी ई-पत्रिका “पंचिंग दर्पण” के आठवें अंक का विमोचन

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल के प्रेसशॉप विभाग द्वारा अपनी हिंदी ई-पत्रिका “पंचिंग...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...