4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeखेलPAK क्रिकेट टीम को झटका, वर्ल्ड कप के लिए नहीं मिला भारत का वीजा

PAK क्रिकेट टीम को झटका, वर्ल्ड कप के लिए नहीं मिला भारत का वीजा

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान की ब्लाइंड टीम टी20 विश्व कप 2022 में भाग नहीं ले पाएगी. भारत की ओर से उसका वीजा रिजेक्ट कर दिया गया है. ब्लाइंड क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया (CABI) के अध्यक्ष जीके महंतेश ने इस बात की जानकारी दी है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 5 दिसंबर से 17 दिसंबर तक नौ शहरों में हो रहा है.

जीके महंतेश ने आजतक से कहा, ‘पाकिस्तान का वीजा खारिज हो गया है. वे विश्व कप में भाग लेने नहीं आ रहे हैं. हमने बहुत कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके. यह हमारे हाथ में नहीं है. यह सरकार का फैसला है.’ टूर्नामेंट में भारत ने शानादार आगाज करते हुए अपने पहले मैच में नेपाल को 274 रन से हरा दिया. शेड्यूल के मुताबिक 7 दिसंबर को भारत-पाकिस्तान का भी मुकाबला होना था, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हो पाएगा.

पीबीसीसी ने दिया ये बयान
उधर पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (PBCC) का भी पूरे मामले पर बयान सामने आया है. पीबीसीसी ने कहा, ‘इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पाकिस्तान टीम को अधर में छोड़ दिया है. पाकिस्तान विश्व कप जीतने का दावेदार था क्योंकि पाकिस्तान 2012 और 2017 के पिछले दो संस्करणों में उपविजेता रहा है और उसने मौजूदा टी20 विश्व चैम्पियन भारत को साल 2021 और 2022 में हुई त्रिकोणीय सीरीज के दौरान लगातार पांच बार हराया है. साथ ही दोनों टूर्नामेंट में उसने जीत भी हासिल की.’

बयान में पीबीसीसी ने आगे कहा, ‘इस बात की काफी संभावना थी कि पाकिस्तान और भारत ब्लाइंड विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे और पाकिस्तान टीम के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उसके पास विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका था.’ पीबीसीसी ने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय ने राजनीतिक आधार पर पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है.

पीबीसीसी ने कहा, ‘खेल को क्षेत्रीय राजनीति से ऊपर होना चाहिए और खास तौर पर दिव्यांग व्यक्तियों के मेगा खेल आयोजनों में उचित व्यवहार किया जाना चाहिए. साथ ही सभी टीमों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए समान अवसर दिए जाने चाहिए. भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन ने पाकिस्तान टीम की वीजा मंजूरी के लिए अपनी सरकार से गुहार लगाई लेकिन यह व्यर्थ गया.’

वीजा नहीं मिलने से भड़का पाकिस्तान
पीबीसीसी ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान के प्रति मौजूदा भारत सरकार की नफरत की वजह से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर (UNCRPD) का भी उल्लंघन हुआ है, जो देशों को खेल खेलने के समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित करता है. इस भेदभावपूर्ण रवैये का ग्लोबल ब्लाइंड क्रिकेट पर गंभीर असर होगा. पीबीसीसी वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे और भारत को भविष्य के इंटरनेशल आयोजनों की मेजबानी करने की अनुमति नहीं देंगे.’

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...