4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेल'क्या होगा अगर पाकिस्तान...', रमीज राजा ने BCCI पर फिर किया पलटवार

‘क्या होगा अगर पाकिस्तान…’, रमीज राजा ने BCCI पर फिर किया पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप 2023 को लेकर बयानबाजी थम नहीं रही है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कुछ महीने पहले कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. जय शाह के इस बयान से पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा भड़क गए थे. राजा ने कहा था कि यदि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो पाकिस्तानी टीम भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 का बहिष्कार करेगी.

अब रमीज राजा ने एक बार फिर एशिया कप को लेकर बयान दिया है. राजा मानना है कि भारत को अपने राजनीतिक मतभेदों को दूर रखकर अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा करनी चाहिए. राजा ने पूरी बहस को शुरू करने के लिए बीसीसीआई को दोषी ठहराते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान सरकार अपनी टीम को भारत जाने की अनुमति नहीं देती है तो क्या होगा. साथ ही रमीज राजा ने ये भी कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट क्रिकेट खेला जाना काफी जरूरी है.

राजा ने फीफा वर्ल्ड कप का दिया उदाहरण
रमीज राजा ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, ‘आपने देखा कि विश्व कप में क्या हुआ- 90000 प्रशंसक एमसीजी में आए. मैं आईसीसी से थोड़ा निराश हूं. जब फीफा अध्यक्ष के सामने यह बात रखी गई कि अमेरिका ईरान से क्यों खेल रहा है, महिलाओं के अधिकारों के बारे में ईरान के पास इतने सारे मुद्दे हैं. तो उन्होंने फुटबॉल को आगे किया और कहा कि इससे बहुत सारे मुद्दों का समाधान हो सकता है. खेल के जरिए हम आदिवासी मानसिकता से सावधान रह सकते हैं. मुझे लगता है कि बल्ले और गेंद को बात करने दें.’

बीसीसीआई ने पूरी बहस शुरू की: राजा
रमीज राजा ने एशिया कप की इस पूरी बहस को शुरू करने के लिए बीसीसीआई को दोषी ठहराया. राजा ने कहा कि अगर सुरक्षा मुद्दों के मद्देनजर पाकिस्तान की सरकार बाबर आजम एंड कंपनी को यात्रा करने की अनुमति नहीं देती है तो फिर क्या होगा? रमीज ने कहा, ‘क्या होगा अगर पाकिस्तान सरकार सुरक्षा मुद्दों के कारण पाकिस्तान को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं देती है. यहां यह काफी भावनात्मक विषय है. बीसीसीआई द्वारा एक तरह से बहस शुरू की गई थी. हमें जवाब देना था. टेस्ट क्रिकेट को भारत बनाम पाकिस्तान की जरूरत है.’

साल 2008 में पाकिस्तान गई थी टीम इंडिया
भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था. उसके बाद भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं गई है. देखा जाए तो 2012-13 में दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज हुई थी. तब पाकिस्तान ने तीन एकदिवसीय और दो टी20 मुकाबलों के लिए भारत का दौरा किया. जहां वनडे सीरीज में पाक टीम 2-1 से विजयी हुई थी, वहीं टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही. हालिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दोनों देशों के बीच मुकाबला देखने को मिला था.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...