4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलभारत को बड़ा झटका, गेंद लगने से हाथ से निकलने लगा खून,...

भारत को बड़ा झटका, गेंद लगने से हाथ से निकलने लगा खून, रोहित को भेजा गया अस्पताल

Published on

ढाका

टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मुकाबले के दूसरे ही ओवर में बढ़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को गेंद लगने के बाद हाथ से खून निकलने लगा और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा है। देखने से लग रहा था कि चोट गंभीर है। जब वह मैदान से बाहर जा रहे थे तो उनके हाथ से खून टपक रहा था। यह सब हुआ दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जब अनामुल एक शॉट उनके पास पहुंचा और कैच लपकने के चक्कर में वह अपना हाथ चोटिल करा बैठे। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें एक्सरे के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मोहम्मद सिराज की तेज तर्रार गेंद पर अनामुल शॉट चूक गए और गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में पहुंची जहां रोहित शर्मा मुस्तैद थे। हालांकि, उनकी उम्मीद से कहीं अधिक गेंद नीची रही और उनके हाथ पर जा लगी। इस तरह वह कैच भी नहीं लपक सके और अपना हाथ चोटिल करा बैठे। वह तुरंत ही अपने खून टकपते हाथ को पकड़े हुए मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह रजत पाटीदार मैदान पर फील्डिंग के लिए आए।

कॉमेंट्री कर रहे विवेक राजदान ने इस दौरान कहा कि अगर चोट गंभीर होती है तो वह शायद ही मैदान पर बैटिंग के लिए उतरेंगे। दूसरी ओर, उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने कप्तानी का जिम्मा संभाला, जो मैच में विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं। बता दें कि इस सीरीज के पहले वनडे में भारत को एक विकेट की शर्मनाक हार मिली थी। इस मैच में मेहदी हसन को नहीं आउट कर पाने की वजह से रोहित की कप्तानी की आलोचना हुई थी, जबकि केए राहुल अहम मौके पर कैच ड्रॉप करने की वजह से आलोचकों के निशाने पर थे। अगर रोहित शर्मा की चोट गंभीर होती है तो भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि वनडे सीरीज के बाद बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...