6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी सेना के खिलाफ बोला तो खैर नहीं... जनरल असीम मुनीर की...

पाकिस्‍तानी सेना के खिलाफ बोला तो खैर नहीं… जनरल असीम मुनीर की इमरान खान को खुली चेतावनी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में नए सेना प्रमुख असीम मुनीर का राज है। उन्होंने आर्मी चीफ के तौर पर राजनीति से दूर रहने की बात को दोहराया है। मुनीर ने घोषणा की है कि वह संविधान और सेना के सम्मान के साथ समझौता नहीं करेंगे। पाकिस्तान में सेना प्रमुख का राजनीति और सरकार गठन में सीधा दखल रहता है और कई बार इसे लेकर सेना को आरोपों का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही पाकिस्तानी सेना ने बार-बार यह दोहराया है कि वह राजनीति से दूरी बनाकर रहेगी। मुनीर की घोषणा को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए एक चेतावनी के रूप में भी देखा जा रहा है जो पिछले कई महीनों से सेना पर हमलावर हैं।

सेना प्रमुख के सेवा विस्तार पर कानून को लेकर मुनीर ने कहा कि संसद कानून बनाने पर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। यह मामला सेना के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। उन्होंने कहा कि सेना का काम इनपुट को सरकार के साथ साझा करना है और ऑर्डर देने के बजाय उनके आदेशों का पालन करना है। असीम मुनीर ने ये बातें रावलपिंडी के जनरल हेडक्वार्टर्स में नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी की नेशनल सिक्योरिटी वर्कशॉप में कहीं।

बलूचिस्तान में कम होगी सेना की भूमिका
यह वर्कशॉप खासतौर पर बलूचिस्तान से संबंधित मुद्दों पर आधारित थी इसलिए इसमें हिस्सा लेने वाले ज्यादातर लोग उसी प्रांत से थे। इस दौरान राजनीतिक मामलों और सेना की भूमिका पर भी चर्चा हुई। बलूचिस्तान के बारे में उन्होंने कहा कि वह वहां सेना की भूमिका को कम करने की कोशिश करेंगे। मुनीर का यह कहना कि ‘सेना की प्रतिष्ठा के साथ समझौता नहीं किया जाएगा’, इमरान खान के लिए एक चेतावनी है।

सेना पर हमलावर इमरान खान
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी इमरान को चेतावनी दी है कि वह जनरल असीम मुनीर के खिलाफ कोई भी नकारात्‍मक टिप्‍पणी नहीं करें। सत्ता से बाहर जाने के बाद से इमरान खान पाकिस्तान सेना पर निशाना साध रहे हैं। अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले का आरोप उन्होंने जिन तीन लोगों पर लगाया था, उनमें भी एक सेना का वरिष्ठ अफसर था। उन्होंने कहा था कि पूर्व में सेना ने शरीफ परिवार जैसे लोगों के साथ मिलकर स्वतंत्र संस्थाओं को कमजोर किया। उन्होंने इस तरह से व्यवहार किया, जैसे वे ‘कानून से ऊपर हों।’

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...