4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलभारतीय बोलर्स शर्म करो... 8वें नंबर पर आकर मेहदी हसन मिराज का...

भारतीय बोलर्स शर्म करो… 8वें नंबर पर आकर मेहदी हसन मिराज का शतक

Published on

मीरपुर

मेहदी हसन मिराज का शानदार फॉर्म जारी है। भारत के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने समां बांधा। पिछले मुकाबले में जीत के हीरो रहे मेहदी हसन ने बुधवार को दूसरे वनडे में 83 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। यह हसन का पहला वनडे इंटरनेशनल शतक था। मेहदी हसन जब आठवें नंबर पर जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो बांग्लादेश का स्कोर 69/6 था। यहां से महमुदुल्लाह के साथ उन्होंने सातवें विकेट के लिए 148 रन की ऐतिहासिक पार्टनरशिप की। एक बार जब क्रीज पर जम गए तो फिर कोई गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर पाया।

हैट्रिक पर थे सुंदर तब मेहदी ने संभाला मोर्चा
अपनी इस शतकीय पारी में मेहदी हसन मिराज ने 8 चौके और चार छक्के उड़ाए। जब मेहदी मैदान पर उतरे तो बांग्लादेश की टीम 69 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। लग रहा था कि मेजबान टीम 100-150 के बीच ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन मेहदी तो मेहदी ही ठहरे। पिछले मुकाबले में शानदार बैटिंग से भारत के सूरमा गेंदबाजों को पानी पिलाने वाले इस बल्लेबाज ने आते ही मोर्चा संभाल लिया। उनकी पहली गेंद वॉशिंगटन सुंदर की हैट्रिक बॉल थी, जिसे उन्होंने डिफेंसिव अंदाज में खेला।

वनडे करियर का पहला शतक
उन्होंने पहले महमुदुल्लाह के साथ मिलकर टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया और फिर तूफानी अंदाज में करियर का पहला वनडे शतक जड़ा। उन्होंने 55 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की तो पारी की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को सिंगल लेकर शतक पूरा किया। इस ओवर में उन्होंने शार्दुल को दो छक्के भी उड़ाए। उनके और महमुदुल्लाह के बीच 7वें विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी हुई, जो भारत के खिलाफ के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हुई। यही नहीं, यह भारत के खिलाफ 7वें विकेट के लिए किसी भी टीम की सबसे बड़ी साझेदारी भी रही।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...