7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिफुटबॉल मैच देख रहे राहुल के वीडियो पर प्रमोद कृष्णम- MCD के...

फुटबॉल मैच देख रहे राहुल के वीडियो पर प्रमोद कृष्णम- MCD के नतीजे भी देख लो

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के नगर निगम के नतीजे आज घोषित हो गए. इनमें आम आदमी पार्टी को जीत मिली और भाजपा दूसरे नंबर पर रही और इसी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटें मिलीं. इन MCD चुनावों में आप को 134 और भाजपा को 104 सीटें मिलीं, जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें गईं.

यह चुनाव ऐसे वक्त में हुए हैं जब कांग्रेस के फायरब्रांड नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. उनकी यात्रा पूरे देशभर में भ्रमण कर रही है और इन दिनों राजस्थान में है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से आए दिन तस्वीरें सामने आती रहती हैं. मंगलवार शाम भी एक वीडियो सामने आई थी जिसमें कि राहुल समेत कई कांग्रेसी नेता ग्राउंड में फुटबॉल मैच देख रहे हैं. उनके साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल और कई लोगों ने फुटबॉल वर्ल्ड कप देखा.

चुनाव हार रही पार्टी और फुटबॉल देख रहे राहुल
यह वीडियो उस वक्त में आया जब पार्टी अपने सबसे खराब दौर में है. दिल्ली में विधानसभा और लोकसभा के बाद कांग्रेस अब MCD में भी कुछ नंबरों पर आकर सिमट गई है. ऐसे में आचार्य प्रमोद ने इस वीडियो पर तंज कसा. उन्होंने इस वायरल वीडियो पर लिखा, ‘MCD का ‘रिजल्ट’ भी देखना चाहिए.’ यहां उन्होंने फुटबॉल मैच देख रहे नेताओं पर निशाना साधा.

2019 में कांग्रेस से ही चुनाव लड़े थे आचार्य प्रमोद
बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम वैसे तो हिंदू घर्मगुरू हैं लेकिन उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. लेकिन अब वे हर दल के नेताओं पर तंज कसते रहते हैं.

कांग्रेस की इस हालत से दुखी हैं समर्थक
इसके अलावा सलमान अनीस नाम के कांग्रेस समर्थक ने ट्वीट किया कि हर नुकसान दुख देता है और हम लंबे समय से दर्द सह रहे हैं. उन्होंने सवाल पूछा कि चीजें हमारे लिए कब घूमेंगी? मैं इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि कांग्रेस के करोड़ों समर्थक भी यही सोच रहे हैं. हम चाहते हैं कि हमारी पार्टी जीते. मैं अब भी मानता हूं कि कांग्रेस भारत के लिए अच्छी है. लेकिन स्पष्ट रूप में हमें कुछ बदलना होगा.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...