16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedडायरेक्टर राम गोपाल ने की हद पार! प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस के...

डायरेक्टर राम गोपाल ने की हद पार! प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस के पैरों पर बैठे, फ‍िर किया KISS, यूजर्स बोले- उठ जाओ

Published on

कभी बॉलीवुड के टॉप के डायरेक्टर रहे राम गोपाल वर्मा अब तेलुगू सिनेमा तक सिमट गए हैं. राम गोपला वर्मा के बारे में कहा जाता है कि वो अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए किसी भी हद का प्रमोशन कर सकते हैं. जिसकी वजह से राम अक्सर ही किसी ना किसी विवाद का हिस्सा भी बन जाते हैं. हाल ही में ट्विटर पर वायरल हो रहे कुछ फोटोज और वीडियो भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं.

राम गोपाल वर्मा की अजीब हरकत
राम गोपाल वर्मा अपनी आने वाली फिल्म डेंजरस का कुछ इस तरह प्रमोशन कर रहे हैं कि हर कोई हैरान रह गया है. फिल्म की एक्ट्रेस के साथ अजीबो-गरीब हरकत करते हुए राम गोपाल वर्मा की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं.

रामू ने अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए ऐसी हरकत की कि सोशल मीडिया पर डायरेक्टर की जमकर किरकिरी हो रही है. राम गोपाल वर्मा वीडियो में डेंजरस फिल्म की एक्ट्रेस नैना गांगुली को फुट मसाज दे रहे हैं. आप सोचेंगे कि इसमें अजीब क्या है तो बता दें, राम एक्ट्रेस को फुट मसाज मूंह से दे रहे हैं. राम एक्ट्रेस के सामने नीचे जमीन पर बैठे हुए हैं. वहीं नैना सामने सोफे पर बैठी हैं.

डायरेक्टर ने इस वीडियो का एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर भी खुद शेयर किया था. रामू ने फोटो शेयर कर लिखा था कि आशू रेड्डी में डेंजरस मार्क कहां है, फुल वीडियो 30 मिनट में 9:30 पर. इस फोटो में राम एक्ट्रेस के पैर को अपने हाथों में लिए जमीन पर बैठे हैं. और साइको लुक में कैमरा की तरफ देखकर पोज दे रहे हैं.

अलग तरह से प्रमोशन के लिए हुए ट्रोल
राम गोपाल वर्मा को फिल्म का इस तरह से प्रमोशन करने के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा- मुझे बुरा लगता है जब मैं रामू सर को ऐसे देखता हूं. कभी ये इंडियन सिनेमा के एक टॉप के डायरेक्टर थे. सभी बड़े एक्टर्स इनके साथ काम करना चाहते थे. वहीं एक और यूजर ने चिंता जताते हुए कहा- रामू ये क्या है. आप ये तो नहीं थे. आपने अपना दर्जा कहां गिरा लिया है. उठ जाओ और कुछ सत्य-कंपनी जैसा क्लासिक बनाओ.

बात करें राम गोपाल वर्मा की फिल्म डेंजरस की तो, ये एक लेसबियन क्राइम स्टोरी है. इस फिल्म में अप्सरा रानी और नैना गांगुली लीड रोल में हैं. फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी दो लड़कियों पर बेस्ड है, जो एक दूसरे से जुनूनी हद तक प्यार करती हैं, फिल्म में राजपाल यादव भी हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...