6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंगल पर इंसान और धरती पर एलियन... चौंकाने वाली हैं नास्त्रेदमस और...

मंगल पर इंसान और धरती पर एलियन… चौंकाने वाली हैं नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी

Published on

साल 2023 आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। कोरोना के बाद से ही हम हर बार एक अच्छे साल का इंतजार करते हैं। यह साल अच्छे होते भी हैं, लेकिन इंसानिय के सामने कुछ बड़ी-बड़ी मुश्किलें आती रहती हैं। अगर साल 2022 की ही बात करें तो यूरोप में भारी सूखा, यूक्रेन का युद्ध और जंगलों की आग ने दुनिया को प्रभावित किया है। साल 2023 कैसा होगा ये हमें नहीं पता, लेकिन कुछ भविष्यवाणियां हैं, जिनके सही होने का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं बुल्गारिया की बाबा वेंगा और फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2023 के बारे में।

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी 2023
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 में एक बड़ा सौर तूफान धरती से टकराएगा। ये सौर तूफान ऐसा होगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि एक बड़ा देश बायोलॉजिकल हथियार पर रिसर्च करेगा। इस रिसर्च में हजारों लोगों की मौत होगी। बाबा वेंगा ही साल 2022 में विश्वयुद्ध और न्यूक्लियर युद्ध के खतरे की भी चेतावनी देती हैं। माना जा रहा है कि उनका इशारा रूस यूक्रेन युद्ध की ओर है।

एलियन आएंगे धरती पर
बाबा वेंगा ने धरती पर एलियन के आने की भविष्यवाणी भी कर रखी है। बाबा वेंगा ने कहा कि दुनिया खुद को अंधेरे में ढका पाएगी। उन्होंने कहा कि अगर धरती पर एलियन आए तो लाखों लोगों की जान जाएगी। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने यह भी कहा है कि अब बच्चे लैब में पैदा होंगे। माता पिता अपने बच्चों के स्किन का रंग भी तय कर सकेंगे।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2023
नास्त्रेदम की 2023 के लिए भविष्यवाणी की बात करें तो वह भी सबसे पहले एक बड़ी जंग की चेतावनी दे रहे हैं। एक महान युद्ध को लेकर उन्होंने चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में लिखा, ‘सात महीने महान युद्ध, बुरे काम से मरे लोग।’ उनकी भविष्यवाणी को भी लोग रूस-यूक्रेन युद्ध के तीसरे विश्वयुद्ध बनने से जोड़ कर देख रहे हैं।

मंगल ग्रह पर इंसान
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक इंसान मंगल ग्रह पर उतरेंगे। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में लिखा मंगल पर रोशनी गिर रही है। लोगों का कहना है कि नास्त्रेदम अपनी भविष्यवाणी में मंगल पर इंसानों के पहुंचने की बात कह रहे हैं। इंसानों को मंगल पर भेजने के लिए दुनिया भर में मिशन चल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि साल 2023 में इससे जुड़ा कोई खास कदम उठाया जा सकता है। इसके अलावा नास्त्रेदमस ने आर्थिक संकट, बड़ी आग और सत्ता के खिलाफ विद्रोह की भविष्यवाणी भी की है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...