4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलभारतीय टीम को तगड़ा झटका, तीसरे वनडे से रोहित शर्मा समेत तीन...

भारतीय टीम को तगड़ा झटका, तीसरे वनडे से रोहित शर्मा समेत तीन प्लेयर बाहर

Published on

ढाका,

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज दीपक चाहर और कुलदीप सेन चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं. यह जानकारी टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने दी है.

दरअसल, भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला गया. इसमें यह तीनों ही खिलाड़ी चोटिल हुए. साथ ही भारतीय टीम को इस मैच में 5 रनों से हार झेलनी पड़ी. जबकि पहले वनडे में बांग्लादेश एक विकेट से जीता था. इस तरह उसने सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है.

रोहित, कुलदीप, दीपक वापस मुंबई लौटेंगे
मगर अब सीरीज का तीसरा वनडे मैच 10 दिसंबर को चटगांव में खेला जाएगा. इससे पहले ही टीम इंडिया के लिए यह बुरी खबर सामने आई है. दूसरे वनडे मैच में हारने के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने यह अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर कुलदीप, दीपक और रोहित अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे. कुलदीप और दीपक सीरीज से बाहर हो गए हैं. रोहित भी अगला मैच नहीं खेल पाएंगे.’

कोच द्रविड़ ने कहा, ‘वे वापस मुंबई जाएंगे, जहां एक्सपर्ट उनकी जांच करेंगे. इसके बाद ही पता चलेगा कि वे टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं. मगर यह पक्का है कि तीनों सीरीज का आखिरी वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे.’

बाएं हाथ के अंगूठे से खून निकलने लगा था
दरअसल, रोहित को यह चोट बांग्लादेश की पारी के दौरान दूसरे ओवर में ही लगी थी. यह ओवर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने किया था. रोहित दूसरी स्लिप में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और ओवर की चौथी गेंद पर अनामुल हक का कैच आया, जिसे रोहित पकड़ नहीं सके. इसी दौरान गेंद लगने से उनके बाएं हाथ के अंगूठे से खून निकलने लगा था.

चोट पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट कर बताया था कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट का आकलन कर रही है, उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था. वहीं, दीपक चाहर को हैमस्ट्रिंग की शिकायत है. दूसरे वनडे मैच में उन्होंने सिर्फ तीन ओवर ही गेंदबाजी की थी. जबकि कुलदीप सेन को बैक में समस्या है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...