6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलनीचता पर उतरा पाकिस्तान, भारत की शान अभिनंदन का मजाक, बेन स्टोक्स...

नीचता पर उतरा पाकिस्तान, भारत की शान अभिनंदन का मजाक, बेन स्टोक्स की PC में बवाल

Published on

नई दिल्ली

इंग्लैंड ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले ही दिन न केवल 506 रन ठोके, बल्कि 4 बल्लेबाजों ने शतक जड़े। यह किसी भी टेस्ट मैच के पहले दिन बनने वाला सबसे विशाल स्कोर था। दुनियाभर में पाकिस्तानी टीम और कप्तान बाबर आजम की थू-थू हुई। बात यहीं खत्म नहीं हुई। जो रूट ने तो दूसरी पारी में पाकिस्तानी गेंदबाजों को बाएं हाथ से खेलते हुए यह बतलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि तुम्हारे गेंदबाजों के लिए मेरा बायां हाथ ही काफी है। बावजूद इसके पाकिस्तान को शर्म नहीं आई।

बेन स्टोक्स थे अंजान, पाकिस्तानी पत्रकार भारत के बेटे का मजाक उड़ा रहे थे
पाकिस्तानी पत्रकारों को अपनी टीम के प्रदर्शन पर जहां शर्म आनी चाहिए थे वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसी नीच हरकत कर दी, जो कम से कम बेन स्टोक्स को अगर पूरी बात पता चले तो वह उन्हें भी नागवार गुजरेगा। बात है मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड की जीत के बाद की। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू हो रहे थे। पाकिस्तानी पत्रकार इस बात से कोसों दूर कि कैसे उनकी टीम हार गई, क्या कारण रहे, इंग्लैंड ने किस तरह की प्लानिंग की थी… जैसे सवाल पूछने की बजाय भारत की शान अभिनंदन का मजाक उड़ाया।

How Was Tea? पूछने के बाद हंसने लगे पत्रकार
उसके एक पत्रकार ने बेन स्टोक्स से पूछा- ‘How Was Tea? (यानी चाय कैसी थी)’ इस पर पूरे मामले से अंजान बेन स्टोक्स हंसते हुए सवाल को दोहराते हैं। इस पर पाकिस्तानी पत्रकार जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं। इस बीच एक पत्रकार कहता है- Tea Was Fantastic.. इस पर बेन स्टोक्स कहते हैं- Tea Was Brilliant..। दरअसल, भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान से पाकिस्तान में यही सवाल किया गया था। उस समय भारत के बेटे ने पाकिस्तानी ऑफिसर्स की आंखों में आंखें डालकर जवाब दिया।

भारत की शान अभिनंदन ने मार गिराया था पाकिस्तानी विमान
एक बात और, पाकिस्तानी पत्रकारों को अगर याद होता तो शायद यह सवाल नहीं पूछते। भारत की शान अभिनंदन ने रूसी मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान के एफ-16 (यूएस निर्मित) को मार गिराया था। एफ-16 अमेरिका का लड़ाकू विमान है और उसे मिग-21 से काफी बेहतर माना जाता है। बावजूद इसके भारतीय विंग कमांडर ने लोहे का जिगर दिखाते हुए पाकिस्तानी विमान को नस्ते-नाबूत कर दिया था। बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो को 2019 में स्‍वतंत्रता दिवस पर भारत के तीसरे सर्वोच्‍च सैन्‍य सम्‍मान ‘वीर चक्र’ से नवाजा गया।

पाकिस्तान में अक्सर इस तरह की हरकत होती रहती है। उसके पूर्व क्रिकेटर भारत और उसके खिलाड़ियों पर उल-जुलूल बयान देने से बाज नहीं आते। बावजूद इसके वह चाहते हैं कि भारतीय टीम उनके साथ द्विपक्षीय सीरीज पाकिस्तानी सरजमी पर खेले।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...