16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized490 रुपये में बेचा जा रहा है आपका डेटा? भारतीय यूजर्स डेटा...

490 रुपये में बेचा जा रहा है आपका डेटा? भारतीय यूजर्स डेटा की लग रही बोली

Published on

नई दिल्ली,

Data आज के समय में काफी कीमती है. कई स्कैमर्स यूजर्स के डेटा को चुराने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं. इन डेटा को डार्क वेब या दूसरी जगहों पर बेचा जाता है. अब एक नई रिपोर्ट आई है. इसमें बताया गया है कि लाखों भारतीय यूजर्स के डेटा की चोरी कर बेचा जा रहा है.  दुनिया में इससे सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत भी शामिल है. बोट मार्केट में उपलब्ध 12 परसेंट डेटा भारतीयों का है.रिपोर्ट की माने तो एक भारतीय का डेटा केवल 490 रुपये में बिक रहा है. इसको लेकर साइबर सिक्योरिटी कंपनी NordVPN ने जानकारी दी है.

आपको बता दें कि बोट मार्केट ऑनलाइन मार्केटप्लेस है. यहां हैकर्स विक्टिम के डिवाइस से चुराए गए डेटा को बेचते हैं. इन डेटा को बोट मैलवेयर की मदद से चुराया जाता है. जबकि डेटा को पैकेट्स में बेचा जाता है. इसमें डिजिटल फिंगरप्रिंट, स्क्रीनशॉट्, कुकीज और दूसरी जानकारियां होती हैं.

इस बढ़ते हुए खतरे ने अभी तक ग्लोबली 50 लाख लोगों को प्रभावित किया है. जबकि भारत के करीब 6 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं. हैकर्स वेबकैम, स्नैप, स्क्रीनशॉट्स, अप-टू-डेट लॉगिन्स, कुकीज और दूसरी जानकारियां भी बेचते हैं.

प्रति डेटा की औसत कीमत 490 रुपये
रिसर्चर्स के अनुसार, 50 लाख लोगों की ऑनलाइन आइडेंटिटी चुरा कर बोट मार्केट में बेची जा रही है. इसकी कीमत एवरेज 490 रुपये है. सिक्योरिटी कंपनी को कम से कम 26.6 मिलियन चोरी किए लॉगिन्स मिले. इसमें 720,000 गूगल लॉगिन्स, 654,000 Microsoft लॉगिन्स और 647,000 Facebook लॉगिन्स थे.

तेजी से बढ़ रहे हैं डिजिटल बोट्स
डिजिटल बोट्स आज के समय में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. इनको कस्टमर सर्विस, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन और एंटरटेनमेंट के फील्ड में ऑपरेट किया जाता है. सभी बोट्स अच्छे नहीं होते हैं. इनमें से कई मैलेशियस हो सकते हैं.

RedLine, Vidar, Racoon, Taurus और AZORult कुछ पॉपुल मैलवेयर हैं जो डेटा की चोरी कर उसे जमा करते हैं. फिर इन डेटा को बोट मार्केटप्लेस में बेचा जाता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस तरह का ही एक मार्केट 2easy है. इसको साल 2018 में लॉन्च किया गया था. पहले इसे दूसरे मार्केट की तुलना में काफी छोटा माना जाता था. अब यहां 269 देशों से 600,000 चोरी किए गए डेटा लॉग को बेचा जाता है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...