6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलअधिकारियों ने दिया था बॉल टेम्परिंग का आदेश, वॉर्नर के मैनेजर के...

अधिकारियों ने दिया था बॉल टेम्परिंग का आदेश, वॉर्नर के मैनेजर के खुलासे पर हंगामा

Published on

नई दिल्ली,

ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेल रही है लेकिन इसके बीच एक विवाद है जो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में भूचाल मचाए हुए है. डेविड वॉर्नर ने बॉल टैम्परिंग मामले के बाद अपने ऊपर लगे कप्तानी के बैन को हटाने के लिए पहले एप्लीकेशन दी थी, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया. डेविड वॉर्नर ने एक लंबे बयान में बोर्ड पर कई तरह के आरोप लगाए थे, लेकिन अब चीज़ें काफी आगे बढ़ती दिख रही हैं.

डेविड वॉर्नर के मैनेजर जेम्स एर्सकिन ने एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं, उन्होंने दावा किया है कि साल 2016 में एक टेस्ट मैच के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दो अधिकारियों ने खुले तौर पर खिलाड़ियों को बॉल टेम्परिंग करने को कहा था, ताकि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच जीत सके. इस दावे के बाद क्रिकेट जगत में भूचाल मचा हुआ है.

मैनेजर ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
वॉर्नर के मैनेजर जेम्स एर्सकिन ने एक इंटरव्यू में इस मसले पर विस्तार से बात की. साल 2018 के विवाद सैंडपेपर गेट को लेकर जेम्स ने कहा कि अगर सच सामने आएगा तो कई बड़े खिलाड़ियों का नाम सामने दिखेगा, जब हर कोई कहेगा कि डेविड वॉर्नर को इस तरह क्यों फंसाया गया. जेम्स का कहना है कि सच जरूर सामने आएगा, तब भी कुछ क्रिकेटर्स ने कहा था कि हम सबकुछ बता देते हैं लेकिन कोई हिम्मत नहीं कर पाया.

लेकिन इसके बाद जेम्स एर्सकिन ने इंटरव्यू में जो कहा वह हैरान करने वाला था, उन्होंने बताया कि साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम 85 पर ऑलआउट हो गई थी और पारी के अंतर से मैच हारी थी. इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के दो अधिकारी ड्रेसिंग रूम में आए थे और टीम से बॉल टेम्परिंग कर बॉल रिवर्स स्विंग कराने की सलाह दी थी, ताकि मैच जीत सकें.

इतना ही नहीं जेम्स एर्सकिन ने दावा किया कि जब बॉल टेंपरिंग का यह पूरा विवाद चल रहा था, उस वक्त डेविड वॉर्नर का परिवार काफी डिस्टर्ब था. डेविड वॉर्नर की वाइफ कैंडिस ने इस दौरान एक बच्चा भी खो दिया था, जो परिवार के लिए एक बड़ा झटका था.

माइकल कलार्क ने भी किया वॉर्नर का समर्थन
डेविड वॉर्नर को जिस तरह निशाने पर लिया जा रहा है, उसके बाद कई खिलाड़ी उनके समर्थन में आ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने देश के क्रिकेट बोर्ड पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि गेंद से छेड़छाड़ मामले के बाद डेविड वॉर्नर को ‘बलि का बकरा’ बनाया गया. उस प्रकरण के चार साल बाद वॉर्नर पर अभी भी कप्तानी को लेकर आजीवन प्रतिबंध लगा हुआ है, जबकि उस मामले में वॉर्नर के समान ही दोषी रहे स्टीव स्मिथ वेस्टइंडीज के खिलाफ दिन रात के टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं.

वॉर्नर ने नाराजगी में बुधवार को कप्तानी से आजीवन प्रतिबंध हटाने के लिए अपना आवेदन वापिस ले लिया. क्लार्क ने बिग स्पोटर्स ब्रेकफास्ट में कहा, ‘ वह निराश और दुखी है. वह इस बात से और भी दुखी होगा कि स्टीव स्मिथ को टेस्ट कप्तानी का मौका दिया जा रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं उसकी निराशा समझ सकता हूं. उसे कप्तानी से वंचित कर दिया गया. बोर्ड का रवैया भी अस्थिर रहा है. यह अविश्वसनीय है कि एक के लिए कुछ और नियम और दूसरे के लिए कुछ और. अगर बोर्ड को लगता है कि दक्षिण अफ्रीका में उस मामले में शामिल सभी लोगों को कप्तानी से परे रखा जायेगा तो यह उचित होता.’

डेविड वॉर्नर ने जारी किया था इमोशनल बयान
आपको बता दें कि नाराज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टीम की कप्तानी करने पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने को लेकर अपनी याचिका बुधवार को वापस लेते हुए कहा कि वह क्रिकेट की गंदगी को साफ करने के लिए अपने परिवार को वाशिंग मशीन बनाने के लिए तैयार नहीं हैं, उन्होंने साथ ही स्वतंत्र समीक्षा पैनल पर भी सवाल उठाए.

वार्नर को 2018 में केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में उनकी भूमिका के लिए टीम की कप्तानी करने से आजीवन प्रतिबंधित किया गया था. पिछले महीने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अपनी आचार संहिता में बदलाव करने के बाद उन्होंने इस उम्मीद में समीक्षा आवेदन दिया था कि इससे उनके नाम पर कप्तानी के लिए एक बार फिर विचार किया जा सकेगा. इस 36 वर्षीय क्रिकेटर ने अब कप्तानी की महत्वाकांक्षा छोड़ दी है और ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के लिए सीए केपैनल को लताड़ लगाने के साथ पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए.

वार्नर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए बयान में कहा, ‘मेरे और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के विरोध के बावजूद पिछले हफ्ते मंगलवार को समीक्षा पैनल और समीक्षा पैनल की सहायता करने वाले वकील ने मेरे आवेदन के निर्धारण के लिए एक अनियमित प्रक्रिया (अनुमानों और पिछले मानदंड को पलटते हुए) अपनाई और एक उपन्यास जैसा दृष्टिकोण स्थापित किया जिसका मेरे परिवार के स्वास्थ्य और कल्याण तथा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के हितों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा’.

उन्होंने लिखा कि सहायता कर रहे वकील ने अपने जवाब में मेरे बारे में आपत्तिजनक और अनुपयोगी टिप्पणियां कीं जिनका आचार संहिता के तहत कोई ठोस उद्देश्य नहीं था. अफसोस की बात है कि समीक्षा पैनल ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मेरे वकील के जवाब के विपरीत काम किया और ऐसा लगा कि वे सहायता करने वाले वकील की स्थिति को पूरी तरह से स्वीकार करने को तैयार हैं. वॉर्नर ने महसूस किया कि पैनल इस मामले को सार्वजनिक तौर पर उछालना चाहता है और वह एक बार फिर उन हालात से गुजरने को तैयार नहीं हैं.

डेविड वॉर्नर ने लिखा कि वास्तव में सहायता करने वाला वकील और ऐसा महसूस हुआ कि कुछ हद तक समीक्षा पैनल मेरा और न्यूलैंड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान जो हुआ उसका सार्वजनिक ट्रायल करना चाहते हैं. मैं अपने परिवार को क्रिकेट की गंदगी साफ करने की वाशिंग मशीन बनाने के लिए तैयार नहीं हूं. …कुछ चीजें क्रिकेट से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...