16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedHDFC से लेकर BoI तक ने दिया ग्राहकों को झटका, बढ़ गई...

HDFC से लेकर BoI तक ने दिया ग्राहकों को झटका, बढ़ गई लोन की EMI

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में बढ़ोतरी के ऐलान के तुरंत बाद ही तमाम बैंकों ने अपने ग्राहकों पर बोझ बढ़ाने की शुरुआत कर दी है. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) से लेकर बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) तक ने अपने कर्ज की दरों में इजाफा कर दिया है. इसके बाद सभी तरह के लोन की ईएमआई (EMI) बढ़ गई है. गौरतलब है कि आरबीआई ने बुधवार को रेपो रेट 35 बेसिस प्वाइंट या 0.35 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की थी.

0.50% तक का किया इजाफा
रिजर्व बैंक के रेपो रेट (RBI Repo Rate) बढ़ाने के ऐलान के बाद सबसे पहले अपने ग्राहकों को झटका, एचडीएफसी बैंक ने दिया. एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, एक साल की मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 50 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही एक साल की अवधि के लिए बैंक की एमसीएलआर बढ़कर 8.60 फीसदी हो गई है. गौरतलब है कि ग्राहकों को अधिकांश Loan इसी दर के आधार पर तय होते हैं.

HDFC की नई दरें इस प्रकार
अवधि MCLR
एक रात 8.30%
एक महीना 8.30%
तीन महीने 8.35%
छह महीने 8.45%
एक साल 8.60%
दो साल 8.70%
तीन साल 8.80%

अब तक एचडीएफसी बैंक की ओर से जो एमसीएलआर निर्धारित किया गया था. उसके मुताबिक, एक रात की अवधि के लिए दर 8.20% थी, जिसमें 10 बीपीएस की वृद्धि की गई है. एक महीने के लिए ब्याज दर 8.30% से पांच बेसिस प्वाइंट बढ़ाई गई है. तीन और छह महीने की अवधि के लोन पर MCLR क्रमश: 8.35% और 8.45% कर दी गई है. वहीं एक साल के लिए दरों को 8.10% से बढ़ाकर 8.60% किया गया है.

बैंक ऑफ इंडिया ने उठाया ये कदम
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट बढ़ाने के बाद अपने रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट्स (RBLR) में 35 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि कर दी. इसके बाद बैंक का RBLR बढ़कर 9.10 फीसदी हो गया है. Bank of India की वेबसाइट के मुताबिक, बढ़ी हुई नई दरें 7 दिसंबर 2022 से लागू होंगी, जब आरबीआई ने Repo Rate बढ़ाया है.

IOB कस्टमर्स का बढ़ा खर्च
एचडीएफसी और बैंक ऑफ इंडिया के साथ ही एक और बैंक ने अपने ग्राहकों का खर्च बढ़ाया है. इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने कर्ज की ब्याज दरें MCLR में 15 से 35 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही बैंक की ओर से रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को बढ़ाकर 9.10 फीसदी कर दिया है. बढ़ी हुई नई दरें 10 दिसंबर 2022 से लागू होंगी.

इंडियन ओवरसीज बैंक की नई दरें
अवधि MCLR
एक रात 7.65%
एक महीना 7.70%
तीन महीने 8.00%
छह महीने 8.15%
एक साल 8.25%
दो साल 8.35%
तीन साल 8.40%

Repo Rate बढ़कर 6.25% पर
RBI ने बुधवार को रेपो दर में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. ये केंद्रीय बैंक की ओर से इस साल की गई लगातार पांचवीं वृद्धि थी. ताजा इजाफे के साथ रेपो रेट 6.25 प्रतिशत हो गई है. रेपो दर (Repo Rate) का सीधा संबंध बैंक से लिए जाने वाले लोन (Loan) और ईएमआई (EMI) से होता है. दरअसल, रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई (RBI) बैंकों को कर्ज देता है. ऐसे में रेपो रेट के कम होने से लोन की ईएमआई घट जाती है, जबकि बढ़ोतरी से सभी तरह का लोन महंगा हो जाता है और ईएमआई भी बढ़ जाती है. इसके चलते बैंक अपनी दरों में भी बढ़ोतरी करते हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...