16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क फिर देंगे झटका, ब्लू टिक के लिए हर महीने देना...

एलन मस्क फिर देंगे झटका, ब्लू टिक के लिए हर महीने देना होगा 11 डॉलर

Published on

नई दिल्ली

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने इस कंपनी को खरीदने के बाद से ही इससे कमाई करने का पूरा प्लान बना लिया है। एलन मस्क ने ट्विटर पर ब्लू टिक को लेकर एक बार फिर से सस्पेंस बढ़ा दिया है। कुछ दिन पहले खबर आई कि ट्विटर ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर की फीस वसूल सकता है, विरोध के बाद उसे फिलहाल कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया। अब फिर से खबर आ रही है कि ट्विटर आईफोन यूजर्स से ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए 8 नहीं बल्कि 11 डॉलर की फीस वसूलेगा।

आईफोन यूजर्स को झटका
खबरों की माने तो ट्विटर आईफोन (iPhone) यूजर्स से ब्लू टिक वैरिफिकेशन के लिए 11 डॉलर की फीस लेने की तैयारी कर रहा है। जो यूजर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए आईफोन ऐप से पेमेंट करेंगे, उनसे 11 डॉलर की फीस ली जाएगी। अगर वहीं यूजर वेबसाइट से इसका पेमेंट करते हैं तो उनके लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन का चार्ज 7.99 डॉलर ही होगा। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने इससे पहले भी ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर चार्ज लेने की बात कही थी, लेकिन भारी विरोध के बाद उसे डाल दिया गया। एप्पल के साथ कुछ दिनों से एलन मस्क का विवाद जारी है, हालांकि मस्क ने ट्विट कर इन विवादों के खत्म होने की जानकारी दी और कहा कि टिम कुक (Tim Cook) के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक रही और सभी विवादों को सुलझा लिया गया। दरअसल एलन मस्क ने आरोप लगाया था कि एप्पल अपने प्ले स्टोर से ट्विटर को हटाने की धमकी दे रहा है।

ट्विटर के बॉस एलन मस्क माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म से कमाई का प्लान तैयार कर चुके हैं। उन्होंने पहले भी कई बार कहा है कि ट्विटर पर वेरिफाई यूजर्स को हर महीने चार्ज देना होगा। ट्विटर ब्लू प्लान के जरिए ट्विटर अपने साइट से फेक अकाउंट की सफाई की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने ब्लू टिक वेरिफाई अकाउंट यूजर्स से 8 डॉलर यानी करीब 657.64 रुपए और आईफोन यूजर्स से 11 डॉलर यानी करीब 904.26 रुपये वसूलेगा। आपको बता दें कि ट्विटर अकेला नहीं है जो आईफोन यूजर्स से अधिक चार्ज वसूलता है। Spotify जैसे प्लेटफॉर्म भी आईफोन यूजर्स से एक्सट्रा चार्ज लेते है। जिसका कारण एप्पल का आईफोन ऐप चार्ज है, जो करीब 30 प्रतिशत है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...