6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलखराब कप्तानी-घटिया कोचिंग... एक साल में 3-3 सीरीज हार, इस टीम इंडिया...

खराब कप्तानी-घटिया कोचिंग… एक साल में 3-3 सीरीज हार, इस टीम इंडिया पर तरस आता है

Published on

नई दिल्ली

साल 2022 का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। चंद हफ्तों बाद आने वाला न्यू ईयर कई मायनों में खास होगा। 50 ओवर का वर्ल्ड कप होना है, जिसकी मेजबानी भी भारत को ही करनी है। भारतीय क्रिकेट टीम साल 2023 में जाने से पहले, साल 2022 को याद नहीं रखना चाहेगी। टी-20 वर्ल्ड कप में हार तो मिली ही, लेकिन भारतीय टीम पर बड़ा कलंक भी लग गया। इंडियन क्रिकेट टीम ने इस साल एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन वनडे सीरीज गंवाई। बीते 25 साल में यह पहला मौका था, जब मैन इन ब्लूज को एक कैलेंडर ईयर में तीन-तीन एकदिवसीय सीरीज में हार का मुंह का देखना पड़ा हो। यह सामूहिक असफलता है।

साल 2022 में गंवाई 3 वनडे सीरीज
साउथ अफ्रीका से 0-3 से हार
न्यूजीलैंड से 0-1 से हार
बांग्लादेश से 0-2 से पीछे (सीरीज जारी है)

घटिया कोचिंग, खराब गेम प्लान
अपने दौर के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को जब भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया था, तब उनसे कई उम्मीद थी। अपेक्षाएं थी कि इंडिया-ए और अंडर-19 टीम में नए लड़कों को निखारने वाले द्रविड़ इंटरनेशनल सर्किट पर सीनियर टीम में भी वही जादू दिखाएंगे, लेकिन वह हर मोर्च पर फेल रहे। जरूरत से ज्यादा प्रयोग, खिलाड़ियों को हर दूसरी सीरीज के बाद आराम, जोखिम न उठाना जैसे कई फैक्टर्स रहे, जो टीम इंडिया पर भारी पड़े।

हर सीरीज में नया कप्तान
भारत की वनडे सीरीज में हार की शुरुआत साउथ अफ्रीका दौरे से हुई थी। यहां कप्तान केएल राहुल थे। जनवरी 2022 में हुए इस टूर पर भारत को 6 में से सिर्फ एक जीत मिली। टी-20 सीरीज का एक मैच जीतने के बाद भारत लगातार 5 मैच गंवाता है। तीन मैच की वनडे सीरीज में तो उसका सूपड़ा साफ हो जाता है। नवंबर में भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा किया। वर्षा प्रभावित इस टूर पर भारत जैसे-तैसे टी-20 सीरीज तो जीत जाता है, लेकिन वनडे में उसे 0-1 से मुंह की खानी पड़ी। यहां कप्तानी की जिम्मेदारी शिखर धवन संभाल रहे थे।

बांग्लादेश तक ने हराया
भारत फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर है। टीम इंडिया ने अपने घर पर बेहद मजबूत माने जाने वाली बांग्लादेश टीम को हल्के में लेने की कोशिश की और वनडे सीरीज गंवा बैठी। तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का एक मैच भले ही बाकि हो, लेकिन शुरुआती दो मुकाबले गंवाकर भारत पहले ही श्रृंखला गंवा बैठा है। पहले मैच में रोहित शर्मा कप्तान थे, उनके चोटिल होने के बाद दूसरे मैच में केएल राहुल ने कप्तानी की। अब 10 दिसंबर को होने वाले तीसरे और आखिरी मैच को जीतकर भारत अपनी इज्जत बचाने उतरेगा।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...