6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलकौन हैं अबरार अहमद, जिसने डेब्यू मैच में 10 में से 7...

कौन हैं अबरार अहमद, जिसने डेब्यू मैच में 10 में से 7 विकेट लेकर पाकिस्तान का डंका बजा दिया

Published on

नई दिल्ली

1998 का साल ऐतिहासिक साल… भारत में 12वें आम चुनाव में अटल बिहारी बाजपेयी प्रधानमंत्री बने। सोनिया गांधी ने इसी साल राजनीति में प्रवेश किया। 1998 में ही पोखरण मे चोरी-छिपे परमाणु परीक्षण किए गए। पहली बार सोनी चैनल पर सीआईडी भी इसी वक्त शुरू हुआ और उधर पाकिस्तान में इसी साल के अक्टूबर महीने में अबरार अहमद पैदा हुए। वही अबरार जिन्होंने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की बैंड बजा दी। 10 में से 7 विकेट झटके और पूरी दुनिया को अपने बारे में बात करने पर मजबूर कर दिया।

जैक क्राउली, बेन डकैट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स और विल जैक्स ये वो बल्लेबाज हैं, जिनका अबरार ने अपने पहले इंटरनेशनल टेस्ट में शिकार किया। जब 24 साल का ये लड़का अपने रन अप से बॉल रिलीज करता तो कुछ खास लगता। महान पाकिस्तानी लेग स्पिनर अब्दुल कादिर की याद दिलाता। मगर आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि आज से चंद साल पहले तक उन्हें कादिर का नाम ही नहीं पता था। यही कोई 19 साल उम्र रही होगी जब पाकिस्तान क्रिकेट अकादमी में उनसे अब्दुल कादिर के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने जवाब दिया- ये कौन है, कभी नाम नहीं सुना। दरअसल, वह बचपन से ही सुनील नरेन के फैन हैं।

कराची में पैदा हुए अबरार अहमद अपने आठ भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। चार भाई और तीन बहनों के लाडले। मजेदार बात तो ये है कि वह पहले पेसर थे। इस मैच से पहले 14 फर्स्ट क्लास मैच खेले। 12 लिस्ट ए गेम खेले और 17 टी-20, जिसमें कुल मिलाकर 76 विकेट चटकाए। सात बार फाइव विकेट हॉल अपने नाम किया। नवंबर 2020 में कायद-ए-आजम ट्रॉफी में डेब्यू किया और अगले दो साल में अब पाकिस्तान से टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...