14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयDCW की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, राउज एवेन्यु कोर्ट ने...

DCW की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, राउज एवेन्यु कोर्ट ने फ्रेम किए चार्ज

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली कमीशन फॉर वुमेन (DCW) की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल की मुश्किलों में और ज्यादा इजाफा होता दिख रहा है। दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने उनके खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। स्वाति के साथ प्रोमिला गुप्ता, सारिका चौधरी और फरहीन भी इसमें आरोपी हैं। मामला कमीशन में भरती से जुड़ा है।

राउज एवेन्यु कोर्ट के स्पेशल जज दिग विनय सिह ने अपनी टिप्पणी में कहा कि स्वाति मालीवाल के खिलाफ कई सारे तथ्य हैं। मामले में प्रोमिला गुप्ता, सारिका चौधरी और फरहीन को भी आरोपी बनाया गया है। मालीवाल के खिलाफ ये मामला DCW में की गई भरतियों से जुड़ा है। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर मालीवाल ने कमीशन में भरतियां कर डालीं। बाकी आरोपियों ने उनका साथ दिया। कोर्ट का कहना था कि पहली नजर में देखने पर मालूम हो रहा है कि मालीवाल समेत बाकी आरोपियो के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं।

मालीवाल के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के साथ क्रिमिनल मिसकंडक्ट ऑफ पब्लिक सर्वेंट का भी आरोप लगाया गया है। कोर्ट का कहना था कि मालीवाल ने कायदे कानून को दरकिनार कर अपने नजदीकी लोगों को कमीशन में भरती किया। उनका ये काम सरासर गलत है। कमीशन को सरकार से फंड मिलता है। लिहाजा उन्हें जनता के पैसे का ध्यान रखकर योग्य लोगों को नौकरी पर रखना चाहिए था।

स्वाति मालीवाल के खिलाफ एंटी करप्शन ब्रांच में ये मामला बीजेपी की नेता व DCW की पूर्व चेयरपर्सन बरखा सिंह ने दर्ज कराया था। ACB ने अपनी जांच पूरी करके चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। चारों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी पोजीशन का दुरुपयोग करके साजिश रची और मनमाने तरीके से भरतियां कर डालीं।

6 अगस्त 2015 से लेकर 1 अगस्त 2016 तक कमीशन में कुल 90 नियुक्तियां की गईं। इनमें से 71 लोगों को अनुबंध के आधार पर रखा गया जबकि बाकी की नियुक्ति डायल 181 में की गई। तीन नियुक्तियों को लेकर कोई भी रिकार्ड नहीं मिला। कमीशन ने अपने जवाब में कहा कि ये नियुक्तियां सरकार को करनी थीं। लेकिन समय पर नहीं हो सकी तो उसने किया। कोर्ट का कहना था कि ये तर्क गले से नीचे नहीं उतर रहा।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...