6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिखत्म हो रहा है उपासना स्थल कानून? बीजेपी नेता का दावा- मोदी...

खत्म हो रहा है उपासना स्थल कानून? बीजेपी नेता का दावा- मोदी सरकार ला रही है विधेयक

Published on

नई दिल्ली

क्या केंद्र सरकार उपासना स्थल कानून खत्म कर रही है? बीजेपी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने इस ओर इशारा किया है। उनका कहना है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट को खत्म करने के लिए विधेयक लाने जा रही है। स्वामी ने कहा है कि उन्हें यह बात कुछ अधिकारियों से पता चली है। ध्यान रहे कि सुब्रमण्यन स्वामी ने खुद भी प्लेसज ऑफ वर्शिप एक्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है। उपासना स्थल कानून में 15 अगस्त 1947 तक धार्मिक स्थलों की जो प्रकृत्ति है, उन्हीं को कायम रखने का प्रावधान किया गया है। इस कानून में अयोध्या के राम जन्मभूमि स्थल को अपवाद माना गया है।

सुब्रमण्यन स्वामी का दावा- खत्म हो रहा है उपासना स्थल कानून
भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने एक ट्वीट में लिखा, ‘मुझे अधिकारियों से पता चला है कि उपासना स्थल कानून हटाया जा रहा है। मोदी सरकार विधेयक लाकर इस कानून को खत्म करेगी। मेरे रिट पिटिशन (आज्ञापत्र) पर सुनवाई अब पूरी होने वाली थी। मैं यह केस जीत भी लेता- कम से कम कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और ज्ञानवापी काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए।’

क्या है उपासना स्थल कानून, जानिए
पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम 18 सितंबर, 1991 को संसद से पारित हुआ। यह कानून कहता है कि 15 अगस्त, 1947 तक अस्तित्व में आए हुए किसी भी धर्म के पूजा स्थल को दूसरे धर्म के पूजा स्थलों में नहीं बदला जा सकता है। यानी, उसका जो धार्मिक स्वरूप 15 अगस्त, 1947 को था, वही आगे भी रहेगा। इस कानून का विरोध करने वाले संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताते हैं। उनका कहना है कि पिछली तारीख से कानून लागू करना संवैधानिक नहीं हो सकता। दूसरी बात, भारत पर सदियों से अलग-अलग धर्म से संबंधित आक्रमणकारियों ने आक्रमण किए और यहां के मंदिरों को तोड़ा जो बर्बर और अत्याचारी प्रवृत्ति के द्योतक हैं। इतिहास में हुए अन्याय के लिए न्याय पाने का रास्ता भी बंद कर दिया जाए, ऐसा दुनिया में कहीं और उदाहरण देखने को नहीं मिलता है।

मथुरा, काशी जैसे मुद्दों से दबाव में केंद्र सरकार
बहरहाल, मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद पर हिंदू पक्ष दावा ठोंक रहा है। ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि पर बने मंदिर जबकि काशी में भी काशी विश्वनाथ मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। मथुरा शाही ईदगाह मस्जिद का मामला अदालत में है और अदालत के आदेश पर ही मस्जिद का सर्वे भी हो चुका है। हिंदू पक्ष मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग मिलने का दावा कर रहा है। इन परिस्थितियों में केंद्र सरकार पर उपासना स्थल कानून को संसद से निरस्त करवाने का काफी दबाव है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...