6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeखेलFIFA: पांच बार की चैम्पियन ब्राजील बाहर, पेनल्टी में हराकर क्रोएशिया सेमीफाइनल...

FIFA: पांच बार की चैम्पियन ब्राजील बाहर, पेनल्टी में हराकर क्रोएशिया सेमीफाइनल में

Published on

दोहा,

कतर की मेजबानी में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार (9 दिसंबर) को क्वार्टर फाइनल का पहला मैच खेला गया. मैच में पांच बार की चैम्पियन ब्राजील का मुकाबला क्रोएशिया से हुआ. मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

अब सेमीफाइनल मुकाबले में क्रोएशिया की टक्कर अर्जेंटीना और नीदरलैंड में से किसी एक टीम से होगी. अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. क्रोएशिया अब खिताब अपने नाम करने से सिर्फ दो जीत दूर है.

क्रोएशियाई टीम ने पिछली बार वर्ल्ड कप फाइनल खेला था, तब फ्रांस से हार मिली थी. वहीं, ब्राजील 2014 के बाद से अब तक सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है. नेमार की टीम पिछली बार भी क्वार्टर फाइनल में ही हारकर बाहर हुई थी.

नेमार ने रचा इतिहास, लीजेंड पेले की बराबरी कर ली
ब्राजील और क्रोएशिया के बीच यह मैच काफी रोमांचक रहा, जो निर्धारित समय तक बगैर गोल के ही बराबरी पर रहा था. इसके बाद मैच में एक्ट्रा टाइम दिया गया. एक्स्ट्रा टाइम में नेमार ने धमाल किया.नेमार ने 105+1वें मिनट में गोल दागकर ब्राजील को 1-0 से बढ़त दिलाई. ये गोल लुकास पिक्वेटा ने असिस्ट किया. इसी के साथ नेमार ने इतिहास भी रच दिया है. उनका यह 77वां इंटरनेशनल गोल रहा. इसी के साथ उन्होंने महान फुटबॉलर पेले की भी बराबरी कर ली है.

ब्रूनो ने गोल दागकर मैच फिर बराबर किया
ब्राजील की इस बढ़त पर क्रोएशियाई स्टार स्ट्राइकर ब्रूनो पेटकोविच ने पानी फेर दिया. ब्रूनो ने दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में यानी 117वें मिनट में गोल दागकर एक बार फिर मैच 1-1 से बराबरी पर कर दिया. ब्रूनो के इस घातक गोल को मिस्लाव ओसेक ने असिस्ट किया. इस तरह एक्स्ट्रा टाइम में भी मैच 1-1 से बराबरी पर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में फैसला हुआ, जहां क्रोएशिया ने 4-2 से जीत दर्ज की.

मैच का पहला हाफ बगैर गोल के बराबरी पर रहा
यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसके पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं दाग सकी थीं. अनुभवी खिलाड़ियों से सजी क्रोएशियाई टीम ने स्टार प्लेयर्स वाली ब्राजील को पहले हाफ में एक भी गोल नहीं करने दिया. हांलाकि वह भी कोई गोल नहीं कर सके. पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच मुकाबला लगभग बराबर ही रहा था. ब्राजील के पास 51 प्रतिशत, तो क्रोएशिया के पास 49 प्रतिशत बॉल पजेशन रही.

यदि गोल के लिए प्रयास करने की बात करें, तो इसमें ब्राजील काफी आगे रही. उसने पहले हाफ में पांच बार गोल के लिए कोशिश की, जिसमें से तीन शॉट तो ऑन टारगेट ही थे. जबकि क्रोएशियाई टीम ने तीन बार गोल की कोशिश की, लेकिन तीनों टारगेट पर नहीं रहे. पहले हाफ में दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को येलो कार्ड मिला. ये प्लेयर क्रोएशिया के मार्सेलो ब्रोजोविच और ब्राजील के डानिलो रहे.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...