6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीति'हर रोज तो कोहली भी सेंचुरी नहीं लगाता', गुजरात में दावे फेल...

‘हर रोज तो कोहली भी सेंचुरी नहीं लगाता’, गुजरात में दावे फेल होने पर बोले भगवंत मान

Published on

नई दिल्ली,

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आजतक’ में गुजरात चुनाव में दावों को लेकर कहा कि हर दिन तो कोहली भी सेंचुरी नहीं लगाता. हम कांग्रेस की तरह मैदान नहीं छोड़ते बल्कि मेहनत करते हैं. पंजाब से हमारी एंट्री गुजरात में हो गई है और हम गोवा में हैं. अब आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी भी बन गई है.

भगवंत मान से पूछा गया कि अरविंद केजरीवाल ने लिखकर दावा किया था और आईबी की रिपोर्ट का हवाला भी दिया था. इस पर भगवंत मान ने कहा कि हर दिन तो कोहली भी सेंचुरी नहीं लगाता. केजरीवाल में लिखकर देने की हिम्मत तो है. उसके बाद हम मेहनत करते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करते कि आपको लिखकर दे दिया और कांग्रेस की तरह मैदान छोड़ दिया. सीएम भगवंत ने बताया कि गुजरात में 7-8 हजार किमी की यात्रा की, लेकिन कांग्रेस का कोई प्रचार नहीं दिखाई दिया.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें गुजरात में 13 फीसदी वोट मिले हैं. इसके अलावा हमारे 5 विधायक भी बने हैं. हम जीरो से 5 पर आए हैं, इसलिए हमारी हार नहीं है. इसके साथ ही पंजाब सीएम ने बीजेपी और पीएम मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तीन चुनावों में बीजेपी को केवल एक पर जीत मिली है. हिमाचल प्रदेश और एमसीडी में बीजेपी हारी है. अगर पीएम मोदी के चेहरे पर गुजरात में जीत मिली है तो फिर हिमाचल प्रदेश में क्या दूसरा चेहरा लेकर गए थे.

इसके साथ ही गुजरात में सीएम फेस ईशुदान गढ़वी, गोपाल इटालिया और अल्पेश कठीरिया के चुनाव हारने पर कहा कि हमने कोई कमी नहीं छोड़ी. बाकी जनता है. हमने कोई नफरत की बात नहीं की. हमने बिजली, स्कूल, पेपर लीक, सड़क की बात की. कई बार छोटी पार्टियां नंबर में कम रह जाती हैं, लेकिन बड़ी पार्टियों का एजेंडा सेट करवा लेती हैं.

भगवंत मान से जब पूछा गया कि हिमाचल की 17 सीटों पर नोटा से भी कम वोट आए हैं. इस पर उन्होंने कहा कि बीजेपी की केरल में सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई है. उसके तमिलनाडु में क्या हुआ. गुजरात में हमारे तो 5 आए तो हार गए. बीजेपी के एमएलए की एक सीट आ गई तो बीजेपी का खाता कुल गया तो क्या हमारे खाते को खाता नहीं मानते आप. हमने ट्राई किया तो दो राज्यों में आ गए, चार राज्यों में हमारा खाता है.

सीएम भगवंत ने कहा कि पंजाब से गुजरात में हमारी एंट्री हो गई है. गोवा में भी हम हैं. राष्ट्रीय पार्टी बन गए हैं. आने वाले दिनों में और मेहनत करेंगे और कहां कमी रह गई उसको लेकर आत्ममंथन करेंगे. उसके बाद आगे बढ़ेंगे.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...