4.3 C
London
Thursday, February 19, 2026
Homeराज्य'मैंडूस' ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, कई घरों की छतें उड़ीं, स्कूल-कॉलेज...

‘मैंडूस’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, कई घरों की छतें उड़ीं, स्कूल-कॉलेज बंद

Published on

चेन्नई,

चक्रवाती तूफान मैंडूस रात करीब 2 बजे तमिलनाडु के तट से टकराया है. यह तूफान शुक्रवार देर रात को महाबलिपुरम के पास पहुंच गया था. हालांकि अब यह तूफान कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है. आज दोपहर तक तूफान पूरी तरह से कमजोर पड़ जाएगा. तूफान के कारण कई तटीय जिलों में तेज बारिश हो रही है. कटुप्पक्कम में करीब 16 सेमी बारिश हो चुकी है.

सड़कों पर गिरे पेड़, यातायात बाधित
ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) ने सभी से चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने तक बाहर जाने से बचने का अनुरोध किया है. 3 घंटे में लगभग 65 पेड़ गिर गए हैं. तूफान के कारण मदुरंथकम, ईसीआर और ओएमआर में कई पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए हैं. इससे यातायात बाधित हो गया है. जीसीसी उन्हें हटाने के उपाय कर रही है.

किसी के हताहत होने की खबर नहीं
निचले तश्तरी के आकार वाले क्षेत्रों में पानी के ठहराव को दूर करने के लिए मोटर पंपों का उपयोग किया जा रहा है. इसके अलावा चक्रवात के कारण भारी हवाओं और बारिश से चेन्नई के एग्मोर में एक फ्यूल स्टेशन की छत गिर गई. उसके परिसर में लगा पेड़ भी गिर गया है. अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं आई है.

स्कूल बंद, कॉलेजों में परिक्षाएं स्थगित
चक्रवाती तूफान मैंडूस की वजह से चेन्नई और कुड्डालोर सहित 16 जिलों में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. इसके अलावा कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं.

कल तक तेज बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 10 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु और रायलसीमा और दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. 11 दिसंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. तूफान की आशंका के मद्देनजर कई इलाकों में पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था.

बसों का परिवहन फिर से शुरू
जानकारी के मुताबिक सुबह 4 बजे तक बसों का परिवहन फिर से शुरू कर दिया गया है. चेन्नई और महाबलिपुरम को जोड़ने वाले हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी.

65-75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं
जानकारी के मुताबिक जब चक्रवाती तूफान तट से टकराया उस समय अधिकतम 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. तूफान अब उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, इसलिए उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में 55-65 किमी/घंटे की तेज हवाएं चलेंगी, जो शाम तक 30-40 किमी प्रति घंटे तक कम हो जाएंगी.

16 हजार पुलिसकर्मी, 1500 होम गार्ड्स तैनात
चेन्नई में सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देने के लिए 16,000 पुलिसकर्मी और 1500 होम गार्ड्स को तैनात किया गया है. इसके साथ ही तमिलनाडु आपदा मोचन बल के 40 सदस्यों सहित जिला आपदा मोचन बल की टीम के 12 सदस्यों को स्टैंडबाई पर रखा गया है.

Latest articles

शिक्षा में नवाचार और भारतीय ज्ञान परंपरा का संगम: उच्च शिक्षा अब होगी रोजगारपरक – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार , आधुनिक तकनीक और भारतीय...

रेडियो बना जन-संवाद का सशक्त माध्यम, ‘मन की बात’ ने फूंकी नई जान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम...

पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना...

दूषित पानी के मुद्दे पर विधानसभा घमासान, कांग्रेस ने बोतलों में गंदा पानी दिखाकर किया प्रदर्शन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राजनीतिक पारा उस समय चढ़...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...