6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलजीत के बाद भड़के मेसी, अर्जेंटीना-नीदरलैंड्स मैच में जमकर बवाल, भिड़ गए...

जीत के बाद भड़के मेसी, अर्जेंटीना-नीदरलैंड्स मैच में जमकर बवाल, भिड़ गए प्लेयर्स

Published on

लुसैल

फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अर्जेंटीना के लिविंग लीजेंड फुटबॉलर लियोनेल मेसी काफी गुस्से में नजर आए। क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के प्लेयर्स आपस में भिड़ भी गए। जमकर लड़ाई-झगड़ा हुआ। खूब बवाल हुआ। सबकुछ शुक्रवार देर रात तब चला जब भारत में आप में से अधिकतर लोग सो रहे थे। अब मंगलवार को अर्जेंटीना की टक्कर सेमीफाइनल में पिछले बार की उपविजेता क्रोएशिया से होगी, जिसने ब्राजील को पटखनी दी।

आखिरी लम्हों में हुई लड़ाई
मैच में कड़ी टक्कर चल रही थी। 88वें मिनट पर स्कोर लाइन अर्जेंटीना के साथ थी। टीम 2-1 से आगे थी। नीदरलैंड्स हर हाल में बराबरी करना चाहता था। खेल के इसी गर्माहट के दौरान अर्जेंटीनी मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस ने नीदरलैंड्स के नाथन एके को टैकल किया। नाथन जमीन पर गिर गए, जिसके चलते मैच रेफरी ने फाउल के लिए सीटी बजाई। अर्जेंटीना के परेडेस इससे गुस्सा गए, उन्होंने बॉल नीदरलैंड्स डगआउट में दे मारी। बस फिर क्या था, डच प्लेयर भी भड़क गए। परेडेस को सबक सिखाने मैदान के भीतर पहुंच गए।

ऐसे शुरू हुई धक्कामुक्की
डिफेंडर वर्जिल वैन डिज्क दौड़ते हुए आए और परेडेस को धक्का दे दिया। मैच रेफरी ने किसी तरह दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अलग किया। मामला सुझलाने की कोशिश की। परेडेस और बर्ग्यूअस येलो कार्ड भी दिखाए, इसके बाद खेल दोबारा शुरू हो पाया। पहला गोल दागने वाले नीदरलैंड्स के स्टार खिलाड़ी बेघोर्स्ट ने इंजरी टाइम (90+11) में दूसरा गोल दागते हुए टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच अतिरिक्त समय में 2-2 से बराबरी पर था इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया।

पेनल्टी शूटआउट में हुआ फैसला
निर्धारित समय तक दोनों टीम 2-2 के स्कोर पर बराबरी थी। ऐसे में मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। यहां लियोनेस मेसी की टीम ने नीदरलैंड्स को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की और विश्व चैंपियन बनने की अपनी उम्मीदों को भी बरकरार रखा। मेसी ने शूटआउट में अपनी पेनल्टी गोल में बदली जबकि अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने नीदरलैंड के दो प्रयासों को विफल किया। अर्जेंटीना की तरफ से लुटारो मार्टिनेज ने निर्णायक पेनल्टी पर गोल किया।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...