6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलकतर में अमेरिकी पत्रकार की मौत से मची सनसनी, अर्जेंटीना-नीदरलैंड मैच के...

कतर में अमेरिकी पत्रकार की मौत से मची सनसनी, अर्जेंटीना-नीदरलैंड मैच के दौरान हुई घटना

Published on

कतर

फीफा विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के दौरान एक अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाहल की मौत से सनसनी मच गई है। वाहल मैच के दौरान अचानक से अपनी सीट पर से गिर गए थे। वाहल लंबे समय से फुटबॉल को कवर कर रहे थे। यह उनका 8वां फुटबॉल विश्व कप था। हालांकि उनकी मौत को लेकर अब कतर में बवाल मच गया है। अमेरिकी पत्रकार के भाई ने कतर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल ग्रांट वाहल को मौत से एक दिन पहले कतर में हिरासत में लिया गया था। उन्होंने LGBTQ के सपोर्ट में रैनबो शर्ट पहनी थी जिसके कारण उन्हें कतर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब उनकी मौत पर एक नया मुद्दा छिड़ गया है।

ग्रांट के भाई आरोप
ग्राहम के भाई एरिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि वह उनके भाई की हत्या की गई है। एरिक ने कहा, मेरा एरिक है और मैं अमेरिका के वाशिंगटन में रहता हूं और मैं गे हूं। मेरा भाई ग्राहम ने मेरी वजह से रेनबो जर्सी पहनी थी। वह पूरी तरह से सेहतमंद थ। उनसे जब मेरी बात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि मेरे भाई मौत चुकी है। मैं बस आप सबसे मदद मांग रहा हूं। भाई की मौत नहीं हुई है उसे मारा गया है।

कतर में समलैंगिकता पर है बैन
कतर एक इस्लामिक देश है। इस कारण वहां के कानून के मुताबिक समलैंगिकता एक अपराध है। यही कारण है कि फीफा विश्व कप के दौरान भी कतर ने LGBTQ के ऊपर सख्त पाबंदी लगाई है। हालांकि इसे लेकर दुनिया भर में इसका विरोध हुआ लेकिन कई फुटबॉल प्रेमी इसके बावजूद भी LGBTQ के समर्थन में रहे।

सिर्फ LGBTQ ही ने फीफा विश्व कप के दौरान कतर की सरकार ने कपड़ों को लेकर भी नियम तय किए हैं। कोई महिला अपने कंधे बिना ढके स्टेडियम में मैच देखने नहीं आ सकती है। इसके अलावा शरीर के नीचे घुटने भी पूरी तरह से ढके होने चाहिए।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...