10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिभ्रष्टाचार से दूरी, ईमानदारी, काम पर भरोसा.. अरविंद केजरीवाल ने आप पार्षदों...

भ्रष्टाचार से दूरी, ईमानदारी, काम पर भरोसा.. अरविंद केजरीवाल ने आप पार्षदों को दिए तीन मंत्र

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी में जीते अपने पार्षदों से अगले 5 साल में विश्वास और काम की राजनीति करने की अपील की है। उन्होंने अपने पार्षदों से ईमनदार छि वाली राजनीति करने की अपील करते हुए कहा कि जनता एमसीडी में भ्रष्टाचार से दुखी है। उन्होंने कहा कि हर काम के पैसे लेते हैं। लिंटर पर पैसे लेते हैं। केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्षदों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि मैने अपनी जिंदगी में सब कुछ देखा है। खूब पैसे कमा सकता था। सुंदर नगरी की झुग्गियों में एनजीओ में काम किया। मुख्यमंत्री बनकर पैसा कमा सकता था। मगर कुछ नहीं किया। आगे बढ़ना है तो चरित्र आगे लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि विश्वास कम हो जाए। जनता का प्यार बढ़ना चाहिए।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी चुनाव के प्रचार के दौरान तैनात भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ‘भारी मशीनरी’ ने इसे आम आदमी पार्टी (आप) का अब तक का लड़ा गया सबसे कड़ा मुकाबला बना दिया था। उन्होंने बीजेपी पर दुष्प्रचार फैलाने के लिए मीडिया पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, ‘यह चुनाव बहुत-बहुत मुश्किल था। कुछ लोग कहते हैं कि यह आसान चुनाव था लेकिन ऐसा नहीं है। जिस तरीके से उन्होंने हमारे खिलाफ साजिश रची और जिस तरीके से हमारे खिलाफ सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया, उससे यह हमारे द्वारा अभी तक लड़ा गया सबसे मुश्किल चुनाव था।’

केजरीवाल ने कहा, ‘प्रचार के दौरान बीजेपी की तैनात भारी मशीनरी ने इसे आप के लिए अब तक का सबसे कड़ा चुनाव बना दिया था।’जेल में बंद मंत्री एवं आप नेता सत्येंद्र जैन के कथित वीडियो के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने ‘हमारे खिलाफ दुष्प्रचार’ फैलाने के लिए मीडिया पर दबाव बनाया। आप प्रमुख ने कहा, ‘हम सकारात्मक राजनीति करते हैं और अपने काम के बारे में बात करते हैं। बीजेपी ने फर्जी वीडियो और जेल में बंद एक ठग के पत्रों के जरिए हमें अपने काम के बारे में चर्चा नहीं करने दी।’आप ने राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को नगर निगम में बीजेपी से सत्ता छीन ली थी। केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने एमसीडी के 250 में से 134 वार्ड जीते हैं जबकि बीजेपी को 104 वार्ड में जीत मिली।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...