बॉलीवुड एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर इन दिनों मालदीप में छुट्टियां मना रही हैं। जाहन्वी कपूर अपनी हॉलीडे की शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। अपनी लेटेस्ट फ़ोटो में जाहन्वी कपूर ने व्हाइट कलर की प्लंगइंग नेकलाइट फ़ोटो में नज़र आ रही हैं। जाहन्वी कपूर ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तीनों तस्वीरों में जाहन्वी कपूर का बेहद ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला था। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मुझसे पीली चांद की रोशनी में मिलो। उनकी इन तस्वीरों को फ़ैन्स काफ़ी पसंद कर रहे हैं।
जब जाहन्वी कपूर ने ये तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की थी उसी दौरान जान्हवी कपूर के पूर्व बॉयफ़्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी चांदनी समुद्र के किनारे की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के बाद इंटरनेट यूज़र्स को लग रहा है कि संभव है कि दोनों एक साथ में हैं। इंस्टाग्राम पर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि शायद जान्हवी और शिखर एक साथ वापस आ गए हैं।
कौन हैं शिखर पहाड़िया
शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के दिवंगत मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। उन्हें लेकर खबर थी कि वे पिछले दिनों जान्हवी कपूर को डेट कर रहे थे। कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों का आखिरकार ब्रेकअप हो गया था। जाहन्वी कपूर इस रिलेशनशिप को लेकर करन जौहर के चैट शो कॉफी विद करन 7 में भी खुलासा कर चुकी हैं। जाहन्वी कपूर और शिखर को मुंबई में भी एक साथ स्पॉट किया जा चुका है।
जाहन्वी कपूर की वो फिल्म
वर्क फ़्रंट की बात करें तो जाहन्वी कपूर की लास्ट फ़िल्म ‘मिली’ थी। इस फ़िल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था। इस थ्रिलर फ़िल्म की कहानी और जाहन्वी कपूर की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई।
