12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेल'300 रन भी बना सकता था', डबल सेंचुरी के बाद ईशान किशन...

‘300 रन भी बना सकता था’, डबल सेंचुरी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान

Published on

चटगांव,

बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव वनडे में चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मौका मिला था. इसका उन्होंने जबरदस्त फायदा उठाया और वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी जड़ दी. ईशान वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय भी बन गए हैं. मगर अपनी पारी के बाद ईशान किशन का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने ट्रिपल सेंचुरी लगाने की बात कह डाली है. ईशान ने कहा कि जब वह आउट हुए थे, तब करीब 15 ओवर का खेल और बाकी था. ऐसे में यदि वह आउट नहीं होते, तो वह 300 रन भी बना सकते थे.

ईशान सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले प्लेयर बने
मैच में ईशान ने 131 बॉल पर 210 रन बनाए. जिसमें 24 चौके, 10 छक्के शामिल रहे. उन्होंने 126 बॉल में अपना दोहरा शतक पूरा किया. उनका स्ट्राइक रेट करीब 160 का रहा था. ईशान सबसे तेज दोहरा शतक जमाने वाले प्लेयर बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 134 बॉल पर दोहरा शतक जमाया था.

ईशान वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले चौथे भारतीय बने हैं. इससे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. रोहित ने करियर में तीन बार दोहरा शतक जमाया है. हाइएस्ट 264 रनों का स्कोर भी रोहित के ही नाम है.

‘सौभाग्यशाली हूं, जो लीजेंड्स के साथ मेरा नाम है’
मैच में डबल सेंचुरी लगाने वाले ईशान किशन ने पारी के बाद कहा, ‘बैटिंग के लिए यह विकेट काफी शानदार थी. मेरा इरादा साफ था कि यदि बॉल मेरे पास आती है, तो मैं उसे खेलूंगा.’ इसी बीच एंकर ने पूछा कि डबल सेंचुरी की लिस्ट में ईशान का नाम क्रिस गेल, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ जुड़ गया है.

इस पर ईशान ने कहा, ‘इन लीजेंड्स के साथ मेरा नाम सुनकर खुद को काफी सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. मुझे अब भी यही लगता है कि जब मैं आउट हुआ, तब 15 ओवर बाकी थे. मैं 300 रन का स्कोर भी बना सकता था.’

भारतीय टीम ने 227 रनों से मैच अपने नाम किया
बता दें कि इस मैच में ईशान के अलावा विराट कोहली 91 बॉल पर 113 रनों की पारी खेली. इन दोनों ने ही दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की शानदार पार्टनरशिप कर इतिहास रच दिया. वनडे क्रिकेट में दूसरे विकेट के लिए यह चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही है. इसके बदौलत टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 409 रन बनाए.

जवाब में बांग्लादेश टीम 182 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह टीम इंडिया ने यह मैच 227 रनों से जीत लिया. हालांकि बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीत लिया है. मेजबान टीम ने सीरीज के शुरुआती दो मैच अपने नाम किए थे.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...